Download Our App

Home » भारत » देखें वीडियो – – एन एच 45 पर शहपुरा रेलवे लाइन पर भरभरा कर गिरा ओवर ब्रिज का हिस्सा, मार्ग बंद

देखें वीडियो – – एन एच 45 पर शहपुरा रेलवे लाइन पर भरभरा कर गिरा ओवर ब्रिज का हिस्सा, मार्ग बंद

जबलपुर जय लोक ।
भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार अधिकारी किस तरीके से शासन के पैसे की होली तो खेल ही रहे हैं साथ ही लोगों की जान से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शहपुरा नेशनल हाईवे 45 पर बना रहे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था आज दूसरा हिस्सा भी भरभरा कर रेलवे लाइन पर गिर गया। स्कूल का निर्माण एमपीआरडीसी के द्वारा किया जा रहा है।

गनीमती की इसमें जानोमाल की कोई हानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने जबलपुर में चल रहे विकास कार्यों की पोल खोल दिए और साथी नही के अधिकारियों की सजगता पर भी उंगली उठती दी है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्थानीय जनों का आक्रोश भी नजर आ रहा है।अब ओवर ब्रिज का दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

शहपुरा रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज का हिस्सा करीब शाम 5 बजे नीचे गिर गया। शहपुरा भोपाल रोड ओवर ब्रिज गिरने से शहपुरा नगर से डायवर्ट हुआ आवागमन ट्रैफिक जाम की स्थिति टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना हे कि हमने टोल पर वाहनों को बिना किसी शुल्क दिए निकलने की अनुमति दे रखी है।

उधर अब इस घटना के बाद से राजनीति शुरू हो गई है और कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » देखें वीडियो – – एन एच 45 पर शहपुरा रेलवे लाइन पर भरभरा कर गिरा ओवर ब्रिज का हिस्सा, मार्ग बंद
best news portal development company in india

Top Headlines

देखें वीडियो – – एन एच 45 पर शहपुरा रेलवे लाइन पर भरभरा कर गिरा ओवर ब्रिज का हिस्सा, मार्ग बंद

जबलपुर जय लोक । भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार अधिकारी किस तरीके से शासन के पैसे की होली तो खेल ही

Live Cricket