Download Our App

Home » अपराध » देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कोतवाली पुलिस ने साधा मौन, थाना प्रभारी और महिला एसआई ने जानकारी देने से बचने बंद किए मोबाईल

देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार  कोतवाली पुलिस ने साधा मौन, थाना प्रभारी और महिला एसआई ने जानकारी देने से बचने बंद किए मोबाईल

जबलपुर (जयलोक)।  कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारते हुए एक युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं छापे के दौरान कुछ लोग मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि यहां कई दिनों से देह व्यापार का अनैतिक कार्य किया जा रहा था।
जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में भी दी गई थी। लेकिन कोतवाली पुलिस की सुस्ती से देह व्यापार में शामिल लोगों के हौसलें बढ़ते गए और आज क्षेत्रीय लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए दिनदहाड़े यह अनैतिक कार्य संचालित किया जा रहा है। कॉलोनी में रहने वाली छाया पटेल ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती घर में देह व्यापार संचालित कर रही है। कई बार इस बात के लिए युवती को रोका गया। आज सुबह से यहां इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस युवती पर देह व्यापार का आरोप लगाया गया है वह यहां एक बुजुर्ग के मकान में किराए से रहती है। इस बात की सूचना छाया पटेल द्वारा मकान मालिक की बेटी को भी दी गई जिसने यह कहते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया कि मकान उनका है वे जो चाहे कर सकती हैं।
छापे के दौरान मिली युवती और कई युवक- कोतवाली पुलिस के छापे के दौरान यहां दो महिलाएं मिलीं जिसमें से एक महिला मौके से भाग गई। वहीं किराए से रहने वाली युवती को पुलिस ने पकड़ा और थाने लाया गया। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी मौके से हिरासत में लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद महिला एसआई राजरानी स्टाफ के साथ मौके पर पहुँची थी। कुछ देर बाद मीडियाकर्मी भी पहुँचे गये और घटना की जानकारी मांगी। जिस पर महिला एसआई ने गोलमोल जवाब दिये और कहा कि थाने में ही सही जानकारी दे पायेंगे। थाने पहुँचने के बाद भी थाना प्रभारी और महिला एसआई जानकारी देने से बचते रहे। इस पूरे मामले को दबाये जाने और सैटिंग किये जाने की चर्चाएं चलती रहीं क्योंकि छापे के दो घंटे बाद तक पुलिस किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दे रही थी।  क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि यहां दिनदहाड़े देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को लगातार सूचना दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। देहव्यापार का अड्डा चलाने वाले दावा करते हैं कि वे हर हफ्ते कोतवाली पुलिस को पैसा भेजते हैं। इसलिये उन्हें पुलिस का डर न बताया जाये।

छापा पड़ा है जाँच जारी है- एएसपी गुप्ता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने जयलोक से चर्चा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा छापे की कार्रवाई की गयी है। मामले की जाँच जारी है।

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कोतवाली पुलिस ने साधा मौन, थाना प्रभारी और महिला एसआई ने जानकारी देने से बचने बंद किए मोबाईल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket