
महिला गंभीर, आरोपी फरार ,बरगी पुलिस की टीम में मैदान में
जबलपुर जय लोक। आज बरगी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरबटी के पास एक आपराधिक घटना घटित हुई जिसमें एक सनकी प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर उसकी 2 साल की बच्ची के सामने ही चाकू नुमा धारदार हथियार कई वार कर उसकी जान लेने का प्रयास किया।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि जबलपुर कोतवाली थाना अंतर्गत बल्देवगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला कविता गुप्ता अपनी 2 साल की बेटी के साथ अपने पुरुष मित्र के साथ बरगी थाना क्षेत्र के बरबटी ग्राम रोड पर आई थी। यहां किसी बात पर उनके बीच में हुए विवाद के बाद महिला के साथ आए उनके पुरुष मित्र या सनकी प्रेमी नमन विश्वकर्मा जो की गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला है। इनके बीच में पुरानी मित्रता थी और यह अपनी विवाहित महिला मित्र को लेकर बरगी के क्षेत्र में घूमने के लिए आया था।
108 एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच में संघर्ष कर रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे जबरदस्ती डरा धमका कर अपने साथ लेकर आया था और उसे पर जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था जब उसने इस बात से इनकार किया तो फिर आरोपी आवेश में आ गया और उसने धारदार चाकू नुमा हथियार से उसके ऊपर लगातार कई बार कर दिए।

2 साल की बच्ची ने देखी पूरी घटना
सूत्रों के अनुसार बरबटी ग्राम के जंगल से लगे क्षेत्र में आरोपी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों ने बताया कि 2 साल की बच्ची की समक्ष उसकी मां के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। एंबुलेंस में अपनी मां के सामने बैठी बच्ची बार-बार उसे आवाज देकर उठाने का प्रयास कर रही थी।

थाना प्रभारी कमलेश चौरिया जय लोक को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला के ऊपर 5-7 बार धारदार हथियार से वार किया है। महिला गंभीर रूप से घायल है पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर रवाना कर दी है। लगे तत्काल बात से ही आरोपी अपना मोबाइल बंद करके फरार है लेकिन उसके संबंध में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है।

Author: Jai Lok







