Download Our App

Home » News » दो साल बाद सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना

दो साल बाद सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना

५ अगस्त को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगी संबोधित
नई दिल्ली (जयलोक)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आने जा रही हैं। वह ५ अगस्त २०२६ को नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया के सर मार्क टुली ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम शाम ६ बजे से ७:३० बजे तक चलेगा और इसे क्लब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह तारीख इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि ठीक दो साल पहले, ५ अगस्त २०२४ को देशव्यापी हिंसक छात्र आंदोलन के बीच उन्हें बांग्लादेश छोडक़र भारत शरण लेनी पड़ी थी।
इस बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना द्वारा अगस्त २०२४ के छात्र आंदोलन, अपनी सरकार के पतन और बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर विचार व्यक्त करने की संभावना है। इसके साथ ही वह वर्तमान बांग्लादेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना दिसंबर २०२६ के आसपास अपनी स्वेच्छा से बांग्लादेश वापस लौटने की भावी योजनाओं का खुलासा कर सकती हैं, जहाँ वह अदालत के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी पार्टी अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंधों को कानूनी रूप से चुनौती देने की रणनीति साझा करेंगी।
उल्लेखनीय है कि ५ अगस्त २०२४ को लाखों प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के बाद सैन्य सलाह पर इस्तीफा देकर शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ सैन्य विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची थीं और तब से वे भारत में कड़ी सुरक्षा के बीच रह रही हैं। इस बीच, बांग्लादेश के युद्ध अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर २०२५ में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

 

 

दवा व्यापार में अब उतरा डीमार्ट 20 प्रतिशत सस्ती बेचेगा दवाईयाँ मुंबई में चुनिंदा स्टोर्स में शुरू हुआ शॉप-इन-शॉप मॉडल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दो साल बाद सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना

Top Headlines

पश्चाताप का द्वार कभी बंद नहीं होता, जहाँ एक पापी राजा का कोढ़ भी शिव-दर्शन मात्र से धुल गया, उज्जैन के 84 महादेवश्री लुम्पेश्वर महादेव (41वें महादेव)

डॉ. नवीन आनंद जोशी (जयलोक)। उज्जैन की पावन धरा, जिसे साक्षात् महाकाल वन कहा जाता है, केवल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की

Live Cricket