Download Our App

Home » News » धुरेड़ी और रमजान के लिए सुरक्षा की चुनौती

धुरेड़ी और रमजान के लिए सुरक्षा की चुनौती

हाई अलर्ट पर पुलिस, लगाया गया अतिरिक्त बल, ड्रोन से होगी निगरानी

जबलपुर (जयलोक)। होली पर्व की धुरेडी और रमजान माह के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। किसी को भी नियमों के उल्लघंन करने की इजाजत नहीं दी जाएगा। बिना अनुमति के आयोजन नहीं होंगे, वहीं प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही होली के जुलूस निकाले जायेंगे। पुलिस ने सभी के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया हैं वहीं धुरेड़ी की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। आज ड्रोन के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, पुलिस ने तमाम सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है।

बुलाया गया अतिरिक्त बल- सिहोरा में हुए विवाद के बाद संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिसको देखते हुए अतिरिक्त बल भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साढ़े तीन सौ पुलिस जवानों को बाहर से शहर की सुरक्षा के लिए बुलाया गया है। जो शहर की सडक़ों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके साथ ही 5 सौ फिक्स चैकिंग प्वाइंट बनाया गया है। वहीं आरएएफ की एक कंपनी भी रिजर्व में रखी गई है। जबकि 60 पेट्रोलिंग मोबाईल शहर में भ्रमण करेंगी। वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4-4 मोबाईल पार्टियां बनायी गई है, जो अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगी।
डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध- डीजे साउंड बाक्स पर पूरी तरह से धुरेड़ी के दिन प्रतिबंध लागू रहेगा। जहां कहीं सांस्कृतिक आयोजन होंगे वहां भी दो से अधिक साउंड बाक्स वह भी सशर्त अनुमति के साथ लगाये जा सकते हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहन रोके जाएंगे और ब्रेथ एनेलाइजर से मुंह सूंघे जायेंगें। जो भी शराब पीकर वाहन चलाते मिलेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जायेगा- पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि होली एवं रमजान के जुमे त्यौहार में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स, अश्रु गैस दल, पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा जो सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचेगा। इसके अलावा 3 सवारी बैठाकर बे-लगाम रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ  सख्ती की जाएगी। जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहनों को रोककर चैकिंग की जाएगी और शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर सख्ती की जाएगी।

 

साल का पहला चंद्रग्रहण, चंद्र ग्रहण से पहले बंद हो जाएंगे मंदिरों के पट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » धुरेड़ी और रमजान के लिए सुरक्षा की चुनौती