Download Our App

Home » कानून » नई सरकार के साथ संसद सत्र 24 से

नई सरकार के साथ संसद सत्र 24 से

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने और मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा हो जने के बाद अब संसद सत्र शुरु होने की तारीख भी सामने आ गई है। इसके मुताबिक संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर 03 जुलाई तक चलने वाला है। इस दौरान नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाने के साथ ही नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की नई सरकार का संसद सत्र 24 जून से शुरु होने जा रहा है। संसद सत्र के प्रारंभ में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने से लेकर नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाना जैसे अहम कार्य पूर्ण किए जाएंगे। नव लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण सत्र के प्रथम दिवस पर ही किया जाएगा। एक बातचीत में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र आहुत किया जाएगा, जबकि जबकि 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नई मंत्रिपरिषद का परिचय संसद से कराएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » नई सरकार के साथ संसद सत्र 24 से
best news portal development company in india

Top Headlines

लड़ेंगे वो, क़ीमत हम चुकाएंगे: युद्ध की छाया में भारतीयों की जेब और भारत अर्थव्यवस्था दोनों संकट में

अमित चतुर्वेदी (जयलोक)। दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा

Live Cricket