Download Our App

Home » राजनीति » नए वर्ष में होंगी निगम और मंडलों में नियुक्तियाँ , उपेक्षितों को मिल सकती है गद्दी

नए वर्ष में होंगी निगम और मंडलों में नियुक्तियाँ , उपेक्षितों को मिल सकती है गद्दी

जबलपुर (जयलोक)। नव वर्ष के प्रारंभ में मध्य प्रदेश शासन के निगम और मंडलों में राजनैतिक नियुक्तियाँ होने जा रही हैं। पिछले कुछ समय पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी दी थी कि भाजपा के संगठन के चुनाव निपट जाने के बाद अब प्रदेश में निगम एवं मंडलों में नियुक्तियाँ की जाएंगी।

मध्य प्रदेश शासन के कई ऐसे निगम और मंडल हैं जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाए जाते हैं। इनकी नियुक्तियों को लेकर कई तरह के समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा संगठन के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की ओर से मुख्यमंत्री को निगम मंडलों में नियुक्तियों के लिए नामों की अनुशंसा भी की जाएगी। विधानसभा के जो चुनाव हुए उनमें बहुत सारे प्रभावी नेता चुनाव लडऩे से वंचित रह गए। वहीं भाजपा के कुछ प्रभावी नेता चुनाव हार भी गए। ऐसे चुनाव लडऩे से वंचित और हारे हुए भाजपा के उम्मीदवारों को निगम मंडलों में पदाधिकारी बनाया जा सकता है। वहीं भाजपा संगठन में बहुत से प्रभावी नेताओं को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। संगठन में स्थान पाने से वंचित नेताओं को भी निगम मंडलोंं में स्थान दिया जा सकता है। तीन वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं। चुनाव में जाति समीकरण भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए निगम और मंडलों में होने वाली नियुक्तियों में जाति समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

शहर के नेताओं को भी लगी है उम्मीद

मप्र शासन के निगमों और मंडलों में नए वर्ष में जो नियुक्तियाँ होने जा रही हैं इन नियुक्तियों में जबलपुर के भाजपा के कुछ प्रभावी नेताओं को भी पद दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बहुत से नेता निगम मंडलों में स्थान पाने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं। निगम मंडलों में शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोंटिया, पूर्व क्षेत्र के पराजित भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक और मंत्री अंचल सोनकर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, पूर्व महापौर प्रभात साहू आदि भी पदाधिकारी बन सकते हैं।

अब नगर निगम में एल्डरमैन भी नियुक्त होंगे

नगर निगमों में भी एल्डरमैनों की नियुक्तियाँ मप्र शासन द्वारा नए वर्ष में की जाएंगी। एल्डरमैनों की नियुक्ति में भी प्रदेश के बहुत से कार्यकर्ता स्तर के लोगों को स्थान दिया जाएगा। जबलपुर नगर निगम में भी एल्डरमैन नियुक्त होंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सभी नगर निगम वाले शहरों से सूची भी वहां के भाजपा अध्यक्षों से मंगवा ली है। जबलपुर नगर भाजपा के अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले विधायकों से एल्डरमैन के नाम ले लिए थे, ऐसा जानकार बताते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में नगर निगमों में एल्डरमैनों की नियुक्तियाँ नहीं की गईं थीं। लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में एल्डरमैन नियुक्त होने जा रहे हैं।

 

फिल्म धुरंधर के जमील आ रहे जबलपुर को हंसाने, 30 को अभिनेता राकेश बेदी का कॉमेडी शो मसाज, तेजी से बुक हो इस रही टिकिटें, फिल्म धुरंदर में मजबूत किरदार को रु-ब-रु देखने दर्शकों में नजर आ रहा उत्साह

 

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नए वर्ष में होंगी निगम और मंडलों में नियुक्तियाँ , उपेक्षितों को मिल सकती है गद्दी
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket