Download Our App

Home » दुनिया » नए साल के पहले दिन भी कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, यात्री होते रहे परेशान

नए साल के पहले दिन भी कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, यात्री होते रहे परेशान

राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं
चंदौली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में जश्न का माहौल रहा लोग एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते नजर आए। नए साल में लोगों को बहुत सी उम्मीद हैं लेकिन रेल यात्री की मुश्किलें नए साल में जस की तस नजर आ रही हैं। घने कोहरे की वजह से गुरुवार 1 जनवरी को भी राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक पखवाड़े से घने कोहरे के कारण दिल्ली हावड़ा रेल रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली चाहे पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस हो या सियालदह एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस हो या हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हो या फिर कोई भी मेल एक्सप्रेस ट्रेन हो, यह सभी ट्रेनें बीते कई दिनों से कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। यह सिलसिला नए साल के पहले दिन बदस्तूर जारी है।
गुरुवार को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली उपासना एक्सप्रेस और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसमें गाड़ी संख्या 12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द कर दी गई है। रद्द की ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12987 सियालदह अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 18104 अमृतसर टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
उधर, ठंड और शीतलहर का भी जबरदस्त असर है। ऐसे में एक तरफ जहां ट्रेनों में सफर करने वाले लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में रेलयात्री बदहाल दिखे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 20502 आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट, 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटे लेट, 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 7 घंटे लेट, 13394 नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, 12802 आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट, 22362 नई दिल्ली राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 8 घंटे लेट, 22450 नई दिल्ली गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट, 15590 मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट, 03680 कोयंबतूर धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस 18 घंटे लेट, 22318 जम्मू तवी सियालदह हमसफर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट, 03242 बेंगलुरु दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस 13 घंटे लेट, 15945 मुंबई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही।

 

45 सालों से फिल्में कर रहा हूँ लेकिन मैने थियेटर नहीं छोड़ा-राकेश बेदी, अभिनेता राकेश बेदी ने जयलोक को दिए साक्षात्कार में कहा कि स्टारडम मेहनत से मिलता है

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नए साल के पहले दिन भी कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, यात्री होते रहे परेशान
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket