Download Our App

Home » जबलपुर » नजरिए का फर्क, महापौर ने बढ़ाया पार्षदों का सम्मान, नेता प्रतिपक्ष की एकला चलो नीति से कांग्रेस पार्षद हुए उपेक्षित कांग्रेस अध्यक्ष विरोध में खा रहे थे पानी की बौछार, दूसरी ओर अपने पार्षदों को छोड़ गुपचुप मुख्यमंत्री से अकेले मिलने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, कई पार्षद बिफरे

  नजरिए का फर्क, महापौर ने बढ़ाया पार्षदों का सम्मान, नेता प्रतिपक्ष की एकला चलो नीति से कांग्रेस पार्षद हुए उपेक्षित कांग्रेस अध्यक्ष विरोध में खा रहे थे पानी की बौछार, दूसरी ओर अपने पार्षदों को छोड़ गुपचुप मुख्यमंत्री से अकेले मिलने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, कई पार्षद बिफरे

जबलपुर (जय लोक)। कल मुख्यमंत्री के नगर प्रवास के दौरान जबलपुर शहर के 79 वार्डों के पार्षदों के लिए अलग अलग मौके आए। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एमआईसी के सदस्यों के साथ भाजपा के पार्षदों को मुख्यमंत्री से मिलवाया। वहीं कांग्रेस  पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष बने अमरीश मिश्रा एकला चलो नीति के तहत अपने ही पार्षदों को छोडक़र अकेले ही मुख्यमंत्री से मिलने पहुँच गए। कांग्रेस के पहली बार के पार्षदों, महिला पार्षदों को तो छोडि़ए कांग्रेस पार्षद दल के सचेतक और वरिष्ठ पार्षदों तक को नहीं पूछा गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस के पार्षदों को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा और इसी दंश का दर्द छलक भी पड़ा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक वरिष्ठ कांगे्रस पार्षद इस बात की नाराजगी को लेकर मीडिया कर्मियों के समक्ष खुलकर बोल पड़े। कांग्रेस  के वरिष्ठ पार्षद ने कहा कि पार्षद दल के ऐसे कैसे नेता हैं जो अपने ही पार्षदों को छोडक़र केवल एक विषय की बात करने मुख्यमंत्री के पास चले गए। क्या कांगे्रस के अन्य पार्षदों के वार्डों में बड़े काम नहीं होना हैं? क्या अन्य कांग्रेस के पार्षदों को जनता के बीच में जाकर जवाब नहीं देना पड़ता? नेता प्रतिपक्ष का विरोध अब कांग्रेस के पार्षदों ने खुली जुबान पर आने लगा है। कल दिनभर के घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण बात यह थी कि चंदा चोरी, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरने के लिए नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में विजय रजक और दर्जनों कांग्रेस  कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्कामुक्की और पानी की बौछार खा रहे थे। वहीं कांग्रेस पार्षदों को अपने ही नेता प्रतिपक्ष के कारण उपेक्षा झेलनी पड़ रही थी।

नाराज वरिष्ठ कांग्रेस के पार्षद से चर्चा करने पर नाम ना छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि अब पहले वे हर शिकायत को पार्टी के सही फोरम पर रखेंगे। इसके बाद आवश्यकता पडऩे पर सार्वजनिक रूप से सांठगांठ के तहत चल रही उठापटक के विरोध में खुलकर स्वर बुलंद किए जाएंगे।

भाजपा पार्षदों को मिला सम्मान

नगर निगम में सभी 79 पार्षदों को अपनी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री तक रखने का समान अधिकार है लेकिन नेता प्रतिपक्ष की अनदेखी के कारण कांग्रेस के पार्षद अपने इस अधिकार से वंचित रह गए। वहीं महापौर श्री अन्नू और निगमाध्यक्ष रिकुुंज विज के कारण भाजपा के पार्षदों को मुख्यमंत्री से मिलने एवं अपनी बात रखने का सम्मान प्राप्त हुआ। कांग्रेस  पार्षद दल के नेता बिना अपने पार्षदों को लिए मुख्यमंत्री से मिले जिसको लेकर अब कांग्रेस पार्षदों में काफी नाराजगी है।

जतिन राज ने उठाया फ्लाईओवर का मुद्दा

पूर्व पार्षद जतिन राज ने कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक वाले फ्लाई ओवर का विषय सीएम के समक्ष रखा और माँग की कि इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा 441.87 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस पुल को छोटा किए जाने की बातें सामने आ रही हैं जो इसके निर्माण के साथ न्यायसंगत नहीं होगा और क्षेत्र की समस्याएं बनी रहेंगी इसलिए फ्लाई ओवर को निर्माण 3.81 किमी ही किया जाए।

नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के साथ विजय रजक ने किया जोरदार प्रदर्शन
(जयलोक) कल मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर कांग्रेस  कमेटी के संयोजन में एनएसयूआई और युवक कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष विजय रजक ने थाली बजाओ ताली बजाओ मार्च कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुँचे। पुलिस ने कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। यहां प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, युवक कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष विजय रजक की अगवाई में कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सतीश तिवारी, सरबजीत सिंह रील, झल्लेलाल जैन,  गुड्डू नबी, मनीष चंसौरिया, तेज कुमार भगत, राजेश सोनकर, संजय बघेल, अभिषेक यादव, समर्थ अवस्थी, श्रीकांत विश्वकर्मा, शुभम रजक, विष्णु विनोदिया, देवकी पटेल, रंबल विश्वकर्मा, रज्जू सराफ आदि बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार,  मुख्यमंत्री के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई और बाद में पुलिस ने वॉटर केनन भी प्रदर्शनकारियों पर चलाई।

 

मप्र पुलिस की ताकत बढ़ाएंगे हाईटेक फिक्स्ड विंग ड्रोन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » नजरिए का फर्क, महापौर ने बढ़ाया पार्षदों का सम्मान, नेता प्रतिपक्ष की एकला चलो नीति से कांग्रेस पार्षद हुए उपेक्षित कांग्रेस अध्यक्ष विरोध में खा रहे थे पानी की बौछार, दूसरी ओर अपने पार्षदों को छोड़ गुपचुप मुख्यमंत्री से अकेले मिलने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, कई पार्षद बिफरे

Top Headlines

बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

जबलपुर (जय लोक)।  आज शाम लगभग 6:00 बजे के करीब संस्कारधानी के हृदय स्थल सिविक सेंटर में स्थापित  माँं बगलामुखी

Live Cricket