Download Our App

Home » Uncategorized » नवागत निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने संभाला कार्यभार

नवागत निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने संभाला कार्यभार

कहा विकास और जनहितैषी योजनाओं का संचालन पारदर्शिता के साथ हो

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम के नवागत कमिशनर अग्रिम कुमार ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों का परिचय लिया इसके बाद स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहितैषी योजनाओं का संचालन पारदर्शिता के साथ करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण और सार्वजनिक स्थानों की नियमित धुलाई पर जोर दिया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाने के साथ ही कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को आधुनिक बनाया जाएगा। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए फील्ड स्टाफ  की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों की दैनिक कार्यप्रणाली पर निरंतर नजर रखी जाएगी।
समयसीमा में हो समस्याओं का निराकरण – पेयजल आपूर्ति, व्यवस्थित सडक़ें, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और सुगम जल निकासी जैसी मूलभूत नागरिक सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं। दफ्तर आने वाले आम लोगों की शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बाधा के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, वी एन बाजपेई, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, जागेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कौरव, आदित्य सिंह, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, शिवांगी महाजन, सहायक आयुक्त कामनी लिल्हारे, सहायक यंत्री सुनील दुबे, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, स्थापना अधीक्षक संजय सिंह पटेल तथा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हर्षा पटेल मौजूद रहे।

 

सेना अधिकारी की पत्नी ने चीन को दी खुफिया जानकारी!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नवागत निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने संभाला कार्यभार
error: Content is protected !!