Download Our App

Home » अपराध » नसीम बानो ने किन किन खातों में भेजे गबन के पैसे!

नसीम बानो ने किन किन खातों में भेजे गबन के पैसे!

धोखाधड़ी कर 97 लाख भेजे  गए 50 खातों में, संदिग्ध सहित सभी खातों की होगी बारीकी से जाँच- सीएसपी शिव

जबलपुर जय लोक। मदन महल थाना अंतर्गत आने वाले कार कंपनी के शोरूम शुभम मोटर्स के मालिक उद्योगपति महेश केमतानी को उनके ही चार कर्मचारियों ने विश्वासघात करते हुए तकरीबन एक करोड रुपए की धोखाधड़ी की है। हालांकि यह चारों वर्तमान में जेल की हवा खा रहे हैं, इस पूरी घपलेबाजी और धोखाधड़ी की मास्टरमाइंड नसीम बानो उर्फ मुस्कान को बताया जा रहा है। यह काफी लंबे समय से कंपनी में एकाउंट्स विभाग में काम कर रही थी। इसने अपने साथ संदीप कुमार मिश्रा, नेहा विश्वकर्मा और अन्य लोगों को जोड़ा। कंपनी के सॉफ्टवेयर में एक फर्जी कर्मचारी की आईडी बनाई गई। जिसके माध्यम से थोड़ा थोड़ा करके विगत तीन चार सालों से बड़ी चालाकी के साथ छोटी छोटी रकमों को अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते में भेजकर उनसे यह पैसा वापस ले लिया गया था। नसीम बानो उर्फ मुस्कान ने अपने पति सोएब के साथ मिलकर भी इस काम को अंजाम दिया। नसीम बानो ने अपनी मां और पति शोएब के खाते में भी कई बार रकम डाली। पुलिस ने इन लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा नसीम बानो उर्फ मुस्कान के करीबी शाहबाज, मोहम्मद इमरान और एक अन्य आरोपी की भूमिका संदिग्ध है और उनकी तलाश भी  पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

पुलिस जांच में एक बड़ा सवाल यह भी सामने आया है कि तकरीबन 50 के करीब खातों में अलग अलग रकम डाली गई है। पुलिस इन सभी खातों के बारे में जाँच पड़ताल कर रही है। कोतवाली सीएसपी रितेश शिव का कहना है कि मदन महल थाना प्रभारी इस मामले की स्वयं जांच कर रही हैं। जिस-जिस के खाते में पैसा गया है सभी से इससे संबंधित बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। कोतवाली सीएसपी का कहना है कि जांच के दौरान जो भी लोग संदिग्ध प्रतीत होते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभावना इस बात की भी है कि इनमें से कुछ खाते संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों के हो सकते हैं जिन्हें जबलपुर मध्य प्रदेश के बाहर भी उपयोग किए जाने की आशंका है। पुलिस इस बिंदु पर भी जाँच कर रही है। नसीम बानो और उसके साथियों ने सोची समझी साजिश के तहत योजना बनाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आधा सैकड़ा से अधिक खातों का उपयोग पैसे को भेजना और निकालने के लिए किया गया है। पुलिस को इस पूरे प्रकरण की जांच करने में कुछ वक्त लगेगा। पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही है कि आरोपियों की संख्या भविष्य में और अधिक बढ़ सकती है। इस मामले में और भी गंभीर चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, चुनावी रणनीति बनाने बैठक जरूरी : उद्धव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नसीम बानो ने किन किन खातों में भेजे गबन के पैसे!