Download Our App

Home » दुनिया » नागपुर में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट 17 की मौत, कई गंभीर

नागपुर में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट 17 की मौत, कई गंभीर

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल में स्थित बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट रविवार सुबह 1 मार्च को काटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ।
घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी दे रहे नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया, कि कंपनी में बारूद बनाए जाने का कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में 17 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। कई गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट होने के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है।
विस्फाट की जानकारी लेते हुए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिला कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इस बीच दावा किया जा रहा, कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जिस कंपनी में विस्फोट की घटना घटित हुई वह नागपुर शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना था, कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के ही नहीं बल्कि दूर-दराज के लोग भी सहम गए। विस्फोट होने के बाद आग लगी जिसके बाद कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में भगदड़ मच गई। इनमें कुछ लोग तो अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, जबकि कई अंदर ही फंसे रह गए और उनकी मौत जलने से हो गई।
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मीडिया को बताया, कि बारूद फैक्टी में विस्फोट की खबर मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

 

हथियार स्पलायरों को पकडऩे बांदा पहुँची जबलपुर पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नागपुर में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट 17 की मौत, कई गंभीर