Download Our App

Home » अपराध » नाबालिग का अपहरण, 15 लाख की फिरौती माँगी, घटना के तीन घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस-परिजन

नाबालिग का अपहरण, 15 लाख की फिरौती माँगी, घटना के तीन घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस-परिजन

जबलपुर (जय लोक)। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड स्थिति सैनिक सोसायटी से आज सुबह दिनदहाड़े एक 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर लिया गया। खास बात यह है कि बालिका को उसके घर से ही अगवा किया गया है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बालिका घर में अकेली थी। परिवार वाले जब घर लौटे तो उन्हें घर में अपनी बेटी नहीं मिली बल्कि बेटी की जगह आरोपियों द्वारा लिखा गया नोट मिला जिसमें अपहरण करने की बात लिखी गई है साथ ही आरोपियों ने 15 लाख फिरौती की माँग की है। परिवार वालों का आरोप है कि इस बात की सूचना खमरिया पुलिस को दी गई थी लेकिन सूचना मिलने के तीन घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि 14 वर्षीय बालिका हर्षिता चौबे का आज उसके ही घर से अपहरण कर लिया गया। बालिका अपने घर पर अकेली थी।
हालांकि अपहरणकर्ताओं को किसी ने नहीं देखा है लेकिन परिवार वालों का कहना है कि मोटर साइकिल में दो लोग तेजी से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

15 लाख की फिरौती माँगी

इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि घर में एक नोट मिला जिसमें अपहरणकर्ताओं ने लिखा कि तुम्हारी बच्ची का अपहरण किया जा रहा है बच्ची को सही सलामत चाहते हो तो परिवार वालों को 15 लाख रूपये देने होंगे। अपहरणकर्ताओं ने लिखा कि अगले माह की दस तारीख तक 15 लाख रूपये लेकर बड़ी खेरमाई मंदिर पर पहुँचे।

इनका कहना है

सूचना मिलते ही तत्काल बल को रवाना किया गया था। मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है।
सरोजनी टोप्पो, खमरिया थाना प्रभारी

पदोन्नति नीति… 3 आईएएस एकसुर, बोले एससी व एसटी आरक्षण घटाने का जिक्र है तो बढ़ाने का भी हो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नाबालिग का अपहरण, 15 लाख की फिरौती माँगी, घटना के तीन घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस-परिजन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket