Download Our App

Home » दुनिया » नाबालिग का सिर कुचला खून पीकर भेजा खाया

नाबालिग का सिर कुचला खून पीकर भेजा खाया

दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था युवक
दमोह (जयलोक)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर से भेजा निकालकर खाया, फिर खून पिया। खून अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर पहुंचने से पहले वारदात हो गई। मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान साथ में मौजूद चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच गया। उसने बताया कि आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया। वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया।
हथौड़ा लेकर भागा आरोपी, फेंसिंग के तार में फंसा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा। गांववालों ने तुरंत देहात पुलिस स्टेशन को खबर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांववालों के साथ मिलकर आरोपी को ढूंढने लगी। भागते समय आरोपी खेत में घुसा, जहां फेंसिंग के तार में फंस गया। गांववालों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिसवालों और गांववालों पर हमला करने की कोशिश की। गांववाले थोड़ी देर के लिए पीछे हट गए, लेकिन आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया। गांववालों ने पथराव कर पकड़ लिया।

 

चुनाव से पहले सील हुई भारत-नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर सन्नाटा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नाबालिग का सिर कुचला खून पीकर भेजा खाया
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket