Download Our App

Home » जीवन शैली » निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को महापौर ने कराई डुमना और खंदारी बांध की सैर

निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को महापौर ने कराई डुमना और खंदारी बांध की सैर

डुमना भ्रमण का लुफ्त उठाकर खुश हुए बच्चे और अभिभावक

जबलपुर (जयलोक)। मित्र संघ संस्था द्वारा नगर निगम के मुख्य सहयोग से विगत चार वर्षों से वृहद स्तर पर शहर विकास के विषयों पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। विगत वर्ष के विजेता बच्चों उनके अभिभावकों, शिक्षकों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कार्यक्रम के दौरान अपने किए वादे के अनुरूप डुमना नेचर पार्क में शानदार पार्टी देकर उनका उत्साह वर्धन किया। तकरीबन 50 से 60 बच्चों का दल बस के द्वारा डुमना नेचर पार्क में भ्रमण करने के लिए पहुँचा। यहां महापौर श्री अन्नू ने बच्चों के पूरे दल को इस नेचर पार्क की खासियत और खूबियों के बारे में जानकारी दी। महापौर ने बताया कि डुमना नेचर पार्क एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र है। उसके बाद खंदारी जलाशय का भ्रमण करवा कर उसके बारे में भी महापौर ने विस्तृत जानकारी दी।
डुमना नेचर पार्क की जंगल सफारी के दौरान दल के सदस्यों ने मोर, हिरण, जंगली मुर्गी, खरगोश एवं आकर्षक चिडिय़ा देखीं और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाया। पूर्व में भी विजयी हुए बच्चों को महापौर द्वारा होटल विजन महल में रात्रि भोज पर ले जाया गया था।
इस बार भी महापौर श्री अन्नू ने दल में शामिल सभी सदस्यों को लजीज व्यंजन के साथ भ्रमण का लुफ्त उठाने का अवसर दिया। बहुत से बच्चे और अभिभावक ऐसे थे जिन्होंने डुमना नेचर पार्क और खंदारी जलाशय पहली बार देखा और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर वह बहुत प्रसन्न हुए। इस आयोजन में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति अजीत समदडिय़ा, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शंकर मंछानी, मित्र संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर, संयोजक परितोष वर्मा, मेगामाइंड्स के महेश झरिया, विजेंद्र मेवारी, वीरेंद्र यादव आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को महापौर ने कराई डुमना और खंदारी बांध की सैर
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket