Download Our App

Home » जीवन शैली » निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने मुख्यमंत्री को महापौर ने दिया आमंत्रण

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने मुख्यमंत्री को महापौर ने दिया आमंत्रण  

जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को छठवें वर्ष आयोजित होने जा रही सांस्कृतिक साहित्यिक संस्था मित्रसंघ द्वारा नगर निगम जबलपुर के सहयोग से वृहद जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2025 के बारे में जानकारी दी गयी। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मित्र संघ के संयोजक परितोष वर्मा के साथ मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें बताया कि इस बार भी दो वर्गों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 10 हजार छात्र-छात्राओं से निबंध लेखन कराने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता शालावार शीघ्र प्रारंभ हो रही है। अक्टूबर माह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने भव्य समारोह आयोजित होगा। इस आयोजित होने वाले भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री को पधारने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नगर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर भी मौजूद रहे।

पदोन्नति नीति… 3 आईएएस एकसुर, बोले एससी व एसटी आरक्षण घटाने का जिक्र है तो बढ़ाने का भी हो

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने मुख्यमंत्री को महापौर ने दिया आमंत्रण
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket