Download Our App

Home » अपराध » निवेशकों के लाखों रूपये लेकर भागी सन राईज एग्रो सोल्यूशन कंपनी :आयुर्वेदिक खेती के नाम पर लगाया लाखों का चूना

निवेशकों के लाखों रूपये लेकर भागी सन राईज एग्रो सोल्यूशन कंपनी :आयुर्वेदिक खेती के नाम पर लगाया लाखों का चूना

रूपये दुगने करने का लालच देकर ठगी

जबलपुर (जयलोक)
शहर में आयुर्वेदिक खेती के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सन राईज एग्रो सोल्यूशन कम्पनी ने फार्मिंग करने का लालच देकर लोगों से पैसे ठगे और फिर भाग गई। पीडि़तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। विजय नगर में सन राईज एग्रो सोल्यूशन कम्पनी का ऑफिस था। इसके डायरेक्टर बीरेंद्र रजक और प्रशांत खर्चे ने लोगों को कम समय में दोगुना पैसे कमाने का लालच देकर निवेश करने के लिए राजी किया। भोले-भाले लोगों ने कम्पनी पर विश्वास करके & से 4 लाख रुपये तक निवेश कर दिए। करीब 100 लोगों ने इस कम्पनी में पैसे लगाए थे। कम्पनी ने जबलपुर के कई इलाकों में खेत लेकर सतवारी की खेती की थी। पीडि़तों को बताया गया था कि दो साल बाद उनके पैसे दोगुना करके वापस मिलेंगे। लेकिन दो साल बाद कम्पनी का ऑफिस बंद मिला और सभी अधिकारी गायब हो गए। पीडि़तों ने जब कम्पनी के अधिकारियों को ढूंढने का प्रयास किया तो कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में धोखाधड़ी और रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » निवेशकों के लाखों रूपये लेकर भागी सन राईज एग्रो सोल्यूशन कंपनी :आयुर्वेदिक खेती के नाम पर लगाया लाखों का चूना

Top Headlines

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ी संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, निष्क्रिय प्रवक्ताओं पर गिर सकती है गाज

प्रदेश मीडिया टीम के प्रदर्शन का आकलन, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की भूमिका की समीक्षा की चर्चा टीम का आकार घटाकर

Live Cricket

error: Content is protected !!