
तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में बेहद खौफनाक घटना हुई है। तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को एक सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी बंदूक से अपने आप को भी शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह था। वह गांव मालियां का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया। क्लारूम में मौजूद छात्राओं कमरे से बाहर की तरफ दौड़ी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं।
Author: Jai Lok







