Download Our App

Home » दुनिया » पटना में बीपीएससी कार्यालय के पास अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज

पटना में बीपीएससी कार्यालय के पास अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज

पटना। पटना में बिहार लोक सेवा आयोग के पास पहुंचे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में बीपीएससी कार्यालय के पास पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां जाने से रोक दिया। जब अभ्यर्थियों ने पुलिस का विरोध किया तो पुलिस ने उन अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को सडक़ पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस घटना से वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों की मांग थी कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने वन शिफ्ट- वन पेपर की मांग की है। इस घटना में कई अभ्यर्थी चोटिल हुए हैं। इस मामले में बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आयोग को बदनाम करना चाहते हैं। प्रश्नों के चार सेट का इस्तेमाल होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पटना में बीपीएससी कार्यालय के पास अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज