Download Our App

Home » अपराध » पत्नी को चाहिए तलाक तो पति ने उड़ेल दिया खौलता पानी

पत्नी को चाहिए  तलाक तो पति ने उड़ेल दिया खौलता पानी

जबलपुर (जय लोक)। एक शराबी ने पत्नी के मुंह से तलाक की बात सुनकर उसके ऊपर खोलता पानी उड़ेल दिया। जिससे पत्नी काफी झुलस गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर मायके में रह रही थी।  कल रात को पति शराब के नशे में अपने ससुराल पहुँचा जहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस दौरान महिला ने पति से तलाक की बात कही।

पत्नी से ऐसी बात सुनकर पति बौखला गया और गर्म चावल का पानी पत्नी पर उड़ेल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर उसका भाई और माँ बाहर आए तो पति धमकी देते हुए भाग गया। मामला गोसलपुर के गांधीग्राम का है। यहां बुढागर निवासी प्रीति भूमिया की शादी 11 साल पहले बहोरीबंद कटनी निवासी मनोज भूमिया के साथ हुई थी। मनोज शादी के बाद से ही शराब पीकर प्रीति के साथ मारपीट करता था।

रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर वह कुछ दिनों से अपने बच्चों को लेकर मायके बुढागर आ गई थी। कल जब प्रीति घर में चावल पका रही थी तभी उसका पति अपने ससुराल पहुँच गया और उससे विवाद करने लगा।

 

सदन में बोलने की आजादी है लेकिन नियमों के दायरे में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पत्नी को चाहिए तलाक तो पति ने उड़ेल दिया खौलता पानी
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket