Download Our App

Home » जबलपुर » परेड का निरीक्षण करने पुलिस लाइन पहुँचे एसपी

परेड का निरीक्षण करने पुलिस लाइन पहुँचे एसपी

अच्छे टर्नाआउट वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

जबलपुर (जयलोक)। आज पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।

जनरल परेड के बाद पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। तत्पश्चात आपके द्वारा प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आम्र्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया, साथ ही अधिकारी/ कर्मचारियों से रस्सा कस्सी   करवाई गयी।

परेड पश्चात एसपी पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर द्वारा सलामी दी गयी। जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 152 अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

रायसेन एसपी और भोपाल के दो थाना प्रभारी को हटाया सीएम बोले-लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ करें कार्रवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » परेड का निरीक्षण करने पुलिस लाइन पहुँचे एसपी