Download Our App

Home » दुनिया » पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले दर्ज किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की साइबर शाखा महाराष्ट्र साइबर ने पाया कि कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए। भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह संभवत: यह एक साइबर युद्ध हो सकता है। महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों को सलाह दी है, जिसमें उन्हें अपने साइबर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को कहा है। बता दें 22 अप्रैल को पहलगाम के निकट बैसरन में आतंकवादियों ने 28 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

 

आज आद्यशङ्कराचार्य जयंती, हिंदू धर्म की रक्षा के लिए आद्य शंकराचार्य का अवतरण हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket