Download Our App

Home » दुनिया » पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश से जुड़े आम्र्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़

पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश से जुड़े आम्र्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़

10 गिरफ्तार, 21 विदेशी हथियार बरामद
मशीन गन और 200 कारतूस बरामद
नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 अत्याधुनिक विदेशी हथियार, एक सब-मशीन गन और 200 कारतूस बरामद किए हैं।
गिरोह का संचालन दिल्ली के पुराने शहर यानी वॉल्टेड सिटी क्षेत्र से किया जा रहा था। आरोपी अवैध हथियारों को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सक्रिय अपराधी गिरोहों तक पहुंचाते थे।
अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाला हथियार तस्करी नेटवर्क
क्राइम ब्रांच के अनुसार यह मॉड्यूल पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था। पाकिस्तान से हथियार पहले मध्य-पूर्व के देशों में भेजे जाते थे। इसके बाद उन्हें कबाड़ के सामान के साथ अलग-अलग हिस्सों में नेपाल पहुंचाया जाता था, जहां दोबारा जोड़ा जाता था।
नेपाल से इन हथियारों को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य इन्हें विभिन्न गैंग और अपराधियों को बेचते थे।
गुप्त सूचना पर जाल बिछाकर कार्रवाई
क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने निरीक्षक मन सिंह, निरीक्षक अरविंद सिंह और निरीक्षक सुंदर गौतम के नेतृत्व में इस पूरे नेटवर्क पर निगरानी शुरू की। तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। 13 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने दरियागंज के बृजमोहन चौक के पास जाल बिछाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से तीन पिस्टल और 14 कारतूस बरामद हुए।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राहिल, हाशिम, सैम, सोनू गुप्ता, घनश्याम शर्मा उर्फ घनी, वसीम मलिक, निशांत अरोड़ा उर्फ नोनी, नवाब, मोहम्मद नौमान और मोहम्मद नौशाद शामिल हैं। ये सभी दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं और गिरोह के अलग-अलग हिस्सों में काम करते थे।

साइलेंट कॉल स्कैम… एक नया खतरनाक साइबर फ्रॉड का तरीका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश से जुड़े आम्र्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket