
जबलपुर (जयलोक)। संस्कारधानी जबलपुर ने आतिथ्य जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की, जब विश्वप्रसिद्ध रेडिसन होटल ग्रुप की प्रतिष्ठित श्रृंखला पार्क इन बाय रेडिसन, जबलपुर का विधिवत शुभारंभ संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर रेडिसन होटल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल शर्मा ने औपचारिक उद्घाटन करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
समारोह में महेश केमतानी, आशीष एवं स्पर्श केमतानी की विशेष उपस्थिति रही। उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह होटल केवल एक व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि जबलपुर को अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य मानचित्र पर स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित आधुनिक आतिथ्य केंद्र – तिलवारा मार्ग बरगी हिल्स कॉलोनी के समीप स्थित यह 107 कमरों वाला अपस्केल होटल समकालीन डिजाइन, अत्याधुनिक सुविधाओं और अतिथि-केन्द्रित सेवा संस्कृति का अनुपम संगम प्रस्तुत करता है। व्यवसायिक यात्रियों, पर्यटकों एवं भव्य सामाजिक आयोजनों के लिए यह होटल एक आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित होगी।

विशाल बैंक्वेट हॉल, आकर्षक लॉन एवं आधुनिक आयोजन सुविधाएँ इसे विशेष रूप से विवाह एवं सामाजिक समारोहों के लिए उपयुक्त बनाती हैं। उल्लेखनीय है कि निर्धारित श्रेणी के अंतर्गत विवाह आयोजनों पर मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी की सुविधा इसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ अधिक सुलभ एवं किफायती विकल्प भी बनाती है।
जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले की गरिमामयी सहभागिता – समारोह में शहर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक अग्रणियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह, लेखराज सिंह, विनोद गोंटिया, गुड्डू शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अमले की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रतिष्ठित स्वरूप प्रदान किया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी सुश्री पल्लवी शुक्ला, सीएसपी मधुर पटेरिया सहित अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन में नजर आई। इसके अतिरिक्त शहर के चिकित्सक समुदाय, विधि विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ओंकार कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पार्क इन बाय रेडिसन, जबलपुर न केवल अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य का अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि यह परियोजना स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, पर्यटन संवर्धन एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह होटल वास्तव में जबलपुर के नगर से महानगर बनने की यात्रा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है, जो आने वाले वर्षों में शहर की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करेगा।

बबलू अग्रवाल के 13 भूखंड और भागचंदानी के 9 भूखंडों की सम्पदा अधिकारी करेंगी जाँच
Author: Jai Lok







