Download Our App

Home » अपराध » पार्षद शफीक हीरा सहित 4 पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

पार्षद शफीक हीरा सहित 4 पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

जबलपुर (जयलोक)। फर्जी आधारकार्ड तैयार कर षडयंत्रपूर्वक फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में फंसे पार्षद शफीक हीरा, उसका भांजा यूसुफ जावेद खान सहित तीन लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पाँच-पाँच हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है यहां फर्जी आधार कार्ड तैयार कर, फर्जी महिला खड़ी कर षड्यंत्रपूर्वक भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने का गंभीर मामला पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी शाहजहाँ, जावेद उर्फ गोश बाबू, कलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों में भू-माफिया व निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा, उसका भांजा यूसुफ जावेद खान, असगर अली, टीपू एवं आयुष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक एवं थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शफीक हीरा के कार्यालय में ही फर्जी आधार कार्ड तैयार किए गए थे, जिसमें एक महिला को भी शामिल किया गया और अधिवक्ता मोहम्मद अल्तमश एवं मोहम्मद असलम की भूमि की रजिस्ट्री षड्यंत्रपूर्वक यूसुफ जावेद के नाम कराई गई। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि शफीक हीरा डेढ़ माह से फरार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है, जबकि यूसुफ जावेद और अन्य आरोपी पिछले 6 माह से फरार है। इसके बावजूद अब जाकर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया है। पीडि़त अधिवक्ता मोहम्मद अल्तमश व मोहम्मद असलम की भूमि प्लॉट नंबर 98, संजीवनी अस्पताल के पास आज भी उनका वैध कब्जा है, इसके बावजूद फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रजिस्ट्री की गई।
इस पूरे प्रकरण में पीडि़त व उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है, जिससे उनकी सुरक्षा को भी गंभीर खतरा बना हुआ है। पीडि़त पक्ष ने मांग की है कि फरार आरोपी शफीक हीरा व यूसुफ जावेद पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। आरोपियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क (राजसात) की जाए। षड्यंत्र में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। ज्ञात रहे कि इस प्रकरण में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शिकायत प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही कराई गई है।

इनका कहना है

थाना गोहलपुर में फर्जी रजिस्ट्री के संबंध में प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें 8 आरोपी थे उसी में से एक आरोपी पार्षद शफीक हीरा हैं। लंबे अरसे से इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन गिरफ्तारी ना हो पाने के कारण शफीक हीरा सहित चार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया है चार आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।
अंजना तिवारी, एएसपी

 

अपोलो हॉस्पिटल में कैंसर मुक्त मरीजों का हुआ सम्मान, ‘वर्ल्ड’ कैंसर डे पर कैंसर विशेषज्ञों ने मरीजों को किया जागरूक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पार्षद शफीक हीरा सहित 4 पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket