Download Our App

Home » News » पिता और दादी पर 13 साल की बच्ची से अमानवीय मारपीट के आरोप

पिता और दादी पर 13 साल की बच्ची से अमानवीय मारपीट के आरोप

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। पीडि़त बच्ची की मां रानी दुबे ने आरोप लगाया है कि उनके पति कृष्ण कुमार दुबे और सास विद्या बाई दुबे ने उनकी बेटी के साथ क्रूरता से मारपीट की। उसके निजी अंगों में गंभीर चोट पहँुचाई है।

रानी दुबे के मुताबिक वह कटनी में रहती हैं, जबकि उनके पति जबलपुर के भैरव नगर इलाके में रहते हैं। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। उनकी छोटी बेटी जबलपुर अपने पिता के पास पेपर देने के लिए आई थी। मां का आरोप है कि इसी दौरान किसी फोटो को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद पिता और दादी ने मिलकर बच्ची को बुरी तरह पीटा। बच्ची की माँ ने थाने में रिपोर्ट करने पहँुची बच्ची से पुुलिस के रवैये और कार्रवाई में देरी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रानी दुबे ने बताया कि थाने पहुंचने के बाद पुलिस का रवैया बेहद लापरवाह और असंवेदनशील रहा।

 

दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पिता और दादी पर 13 साल की बच्ची से अमानवीय मारपीट के आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket