Download Our App

Home » अपराध » पिता के हाथों घायल नाबालिग ने दम तोड़ा, बना दौहरी हत्या का मामला

पिता के हाथों घायल नाबालिग ने दम तोड़ा, बना दौहरी हत्या का मामला

सौतेले पिता ने  कुल्हाड़ी से किया था हमला, माँ की मौके पर हुई थी मौत, बेटी ने देर रात तोड़ा दम

जबलपुर (जयलोक)। बरगी थाना क्षेत्र के पटेल तिराहा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। 8 दिनों पूर्व पारिवारिक विवाद के कारण उसके सौतेले पिता ने उसकी माँ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था जिसमें माँ को बचाने के चक्कर में बेटी भी बुरी तरह घायल हो गई थी। माँ की मौके पर ही मौत हो गई थी तो वहीं बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह अपराधिक घटनाक्रम अब दौहरी हत्या के मामले में तब्दील हो गया है। इस मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। मामला 6 जून का है जब रामजी भूमिया शराब पीकर अपने घर आया, यहाँ उसका अपनी पत्नी राधा भूमिया से विवाद हो गया। जिसमें रामजी ने शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इसी बीच जब उसकी 17 वर्षीय बेटी ने अपनी माँ को बचानेे का प्रयास किया तो सौतेले पिता ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी राधा बाई की मौके पर मौत हो गई तो वहीं किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेटे को लेकर हुआ था विवाद
इस मामले में कहा जा रहा है राधा और रामजी का विवाद राधा के बेटे की शादी का लेकर हुआ था। जिसमें राधा बाई का बेटा गांव की ही एक युवती से शादी करने जा रहा था। लेकिन इस शादी से रामजी खुश नहीं था। जिसको लेकर दोनों के बीच आएदिन विवाद होते थे।

15 साल पहले रामजी से की थी शादी
राधाबाई छिंदवाड़ा की रहने वाली है जिसका नाम अंजुम बानो था। अंजुम का अपने पति राशिद खान से तलाक होने के बाद वह अपने बेटे तौसीफ और एक बेटी को लेकर जबलपुर आ गई और यहां बरगी में रामजी भूमिया से प्रेम विवाह किया और अंजुम से राधा बन गई। एसआई सरिता पटेल ने बताया कि पुलिस ने वारदात के बाद ही आरोपी रामजी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया था। वह शहर से भागने की फिराक में था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली थी।

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पिता के हाथों घायल नाबालिग ने दम तोड़ा, बना दौहरी हत्या का मामला