Download Our App

Home » अपराध » पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग बदमाश, बस स्टैंड चौकी पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई

पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग बदमाश, बस स्टैंड चौकी पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई

जबलपुर (जयलोक)। बस स्टेण्ड चौकी पुलिस ने एक नाबालिग शातिर बदमाश के पास से पिस्तौल बरामद की है। आरोपी को वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा गया। जबकि उसका साथी और शातिर अपराधी निक्की उर्फ  नितिन ठाकुर निवासी मांडवा बस्ती, रामपुर मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार कार ने खींचा ध्यान

बस स्टैंड चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव अपनी टीम के साथ रविवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 6119 तेज रफ्तार से आती नजर आई। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। पीछा करने पर आरोपी कार को तीन पत्ती क्षेत्र में छोडक़र फरार हो गया। गाड़ी की अगली सीट पर बैठे काले शर्ट पहने एक नाबालिग को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में नाबालिग ने माना कि हथियार निक्की का है। पुलिस ने कार और हथियार जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शातिर निक्की पर कई अपराध दर्ज

निक्की उर्फ  नितिन ठाकुर पर गोराबाजार और गोहलपुर थानों में बमबाजी, मारपीट और अड़ीबाजी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि वह नाबालिग साथी के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था।

पिंटू अन्ना गैंग का सदस्य निकला नाबालिग

चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि पकड़ा गया नाबालिग पिंटू अन्ना गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ  गोहलपुर थाने में भी अपराध दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव, एएसआई शिव विश्वकर्मा, आरक्षक दीपक, प्रियांश झारिया और शुभम दाहिया की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपी निक्की की तलाश में सक्रिय है और दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

कैफे में काम करने वाला राहुल निकला वाशिद, जिसने दिया काम उसकी बेटी को धर्म बदलकर प्यार के जाल में फंसाया

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग बदमाश, बस स्टैंड चौकी पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई