Download Our App

Home » दुनिया » पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पहले जाएंगे साइप्रस

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पहले जाएंगे साइप्रस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे साइप्रस से इस दौरे की शुरुआत करेंगे, फिर कनाडा और क्रोएशिया जाएंगे। इस दौरान वे 27 हजार 745 किमी का सफर तय करेंगे। पीएम मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। भारत और साइप्रस के कूटनीतिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं, लेकिन इतने उच्चस्तरीय दौरे बहुत कम हुए हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। 16 और 17 जून को कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे।
19 जून को भारत लौट आएंगे। मोदी राजधानी निकोसिया में राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा लिमासोल में व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे। साइप्रस में 2015 तक 2700 भारतीय रहते थे। एक अनुमान के मुताबिक, 10 साल में यह संख्या बढक़र 4 हजार हो गई है।

 

दिल्ली में कोरोना का कहर एक दिन में तीन लोगों की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पहले जाएंगे साइप्रस