Download Our App

Home » News » पीएम मोदी ने याद किया अमर सेनानियों का अदम्य साहस

पीएम मोदी ने याद किया अमर सेनानियों का अदम्य साहस

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया नमन
नई दिल्ली (जयलोक)। भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलन में हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का साहस और त्याग हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व और आह्वान से शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया था। इस आंदोलन ने अंग्रेजी शासन से मुक्ति के लिए भारतीयों के अटूट संकल्प को मजबूती दी। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी लोगों को याद करते हुए उनके साहस और संघर्ष को नमन किया।
बिरला ने दी श्रद्धांजलि – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी का ‘करो या मरो का आह्वान उस समय करोड़ों भारतीयों के लिए साहस और संकल्प की आवाज बन गया था।

 

 

सुलभ शौचालय का नुकसान सुधारेगा ठेकेदार, आयुक्त ने भुगतान पर लगाई रोक उपमंत्री को दिया नोटिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पीएम मोदी ने याद किया अमर सेनानियों का अदम्य साहस

Top Headlines

डिंडौरी का जबलपुर से टूटा सडक़ मार्ग संपर्क, नर्मदा नदी उफान पर, दो पुल हुए पानी में जलमग्न

जबलपुर/मण्डला (जयलोक)। दो दिनों से हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़

Live Cricket

error: Content is protected !!