
वडोदरा/दाहोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को दौरे के पहले दिन उन्होंने वडोदरा एयरपोर्ट से ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ के तहत रोड शो की शुरुआत की। इसके बाद वे दाहोद पहुंचे, जहां उन्होंने देश के पहले 9000 हॉर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक रेल इंजन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन वडोदरा पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से निकलते हुए सिंदूर सम्मान यात्रा के तहत रोड शो का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूरे जोश और सम्मान के साथ शामिल हुए हैं।

Author: Jai Lok







