
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बुधवार शाम लैंडमाइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मेंढर सेक्टर के कांगा गली क्षेत्र में सेना की गश्ती टीम को एक लैंडमाइन दिखाई दी थी, जिसके बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया।
डिफ्यूज करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दो सैनिक घायल हो गए। दोनों को तुरंत सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान जारी है।
सिर्फ जजों की संख्या बढ़ाने से कम नहीं होगी 95 हजार केसों की पेंडेंसी: विवेक तन्खा
Author: Jai Lok






