Download Our App

Home » Uncategorized » पुरानी रंजिश पर भाजपाईयों में मचा खूनी घमासान…!

पुरानी रंजिश पर भाजपाईयों में मचा खूनी घमासान…!

जबलपुर (जयलोक)। बरेला थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में माता की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुए भाजपाईयों में हुए खूनी संघर्ष में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 4 लोगों को चोटें पहुँची हैं। आरोप है कि जनपद सदस्य रामेश्वर साहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत छह लोगों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिससे पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है।
आयोजन के दौरान कुछ लोगों के बीच लड़ाई होने लगी, इस लड़ाई को आधार बनाते हुए पुरानी रंजिश उबल पड़ी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता जनपद सदस्य रामेश्वर साहू जो जिला पंचायत सदस्य रानी साहू के पति हैं तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल और उनके परिवारजन सीधे तौर पर आमने-सामने टकरा गए। दोनों में पहले गाली गलौज और उसके बाद धारदार हथियारों से हमला हो गया। घटना में प्रवेश पटेल सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस को दी है। वही रामेश्वर साहू ने भी खुद को घायल बताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। रामेश्वर साहू तथा उनके भाई प्रहलाद साहू भी अस्पताल में भर्ती हैं।
10 घायल, तीन की हालत गंभीर- इस ताबड़तोड़ हमले में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट और सनसनीखेज हमले की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एक ही पार्टी के नेताओं के बीच आखिर क्यों छिड़ा विवाद?- बम्हनी चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस राजनीतिक दल से जुड़े नेता क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, उन्हीं नेताओं के बीच कथित मारपीट की घटना सामने आने से मामला सुर्खियों में है। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट हुई और हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना के समय वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
इनका कहना है…
दोनों पक्षों का बयान लिया जा चुका है। विवाद मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ था जो मारपीट में बदल गया। इसमें दस लोग घायल हुए हैं।
संगीता सिंह, बरेला थाना प्रभारी

 

राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पुरानी रंजिश पर भाजपाईयों में मचा खूनी घमासान…!
error: Content is protected !!