
जबलपुर (जय लोक)
शहर में लाखों करोड़ों रुपए का क्रिकेट सट्टा रोज लग रहा है। लेकिन पुलिस की कार्यवाही में केवल सैकड़ों हजारों रुपए का सट्टा ही आ रहे हैं। बड़ी विचित्र बात है कि पुलिस के मुखबिर तंत्र और क्रिकेट का सट्टा पकडऩे में विशेष रुचि रखने वाली टीमों को सैकड़ो हजारों से ऊपर का सट्टा खिलाने वाले मिल ही नहीं रहे। जबकि रोजाना क्रिकेट सट्टे के जीत हार में लाखों करोड़ों रुपए लेनदेन भी हो रहा है हवाला के माध्यम से यह पैसा एक शहर से दूसरे शहर भी भेजा जा रहा है। फिलहाल विजयनगर पुलिस ने एक बहुत ही बड़ी कार्रवाई करते हुए 650 का सट्टा पकड़ कर पूरे सट्टे के नेटवर्क को तोड़ दिया है। पुलिस की इतनी बड़ी कार्यवाही से सट्टा बाजार में दहशत फैल गई है । थाना प्रभारी माढ़ोताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि 2 लडक़े दीनदयाल बस स्टेण्ड नया पुल के पास मैदान में सट्टा लिख रहे हैं सूचना पर दबिश दी गई जहां 2 लड़क़े अपने मोबाइल पर कुछ देखकर कागज में कुछ लिखते हुये दिखेे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा जो अपने मोबाइल पर आईपीएल चैन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच को देखकर फोन के जरिये सट्टा लिख रहे थे नाम पता पूछने पर दोनो ने अपने नाम प्रशांत श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी गलगला तिराहा मनोरा होटल के पास कोतवाली एवं सागर अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी गलगला नरघैया मार्केट के पास कोतवाली बताते हुये दोनों ने चैन्नई सुपर किंग्स वर्सेस पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहेे 20-20 आईपीएल मैच का यश बलेजा निवासी संचार नगर के कहने पर पार्टनरशिप में आईपीएल का सट्टा लिखना बताये, तलाशी लेते हुये आरोपी प्रंशात श्रीवास के कब्जे से 400 रूपये एवं रियलमी कम्पनी का मोबाइल, एक कीपेड मोबाइल, एक कापी का पेज जिसमें आईपीएल सट्टा खिलाने का हिसाब किताब लिखा है तथा आरोपी सागर अग्रवाल के कब्जे से नगदी 250 रूपये, 1 ओप्पो कम्पनी का स्मार्ट मोबाइल, 1 काले रंग का कीपेड मोबाइल जप्त किया गया।

Author: Jai Lok







