Download Our App

Home » अपराध » पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागे गाँजा तस्कर

पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागे गाँजा तस्कर

निशांत से पूछताछ के बाद खुलेगा किसके इशारे पर हो रही थी गाँजा तस्करी

बरगी में 12 लाख का 63 किलो गाँजा बरामद

जबलपुर (जयलोक)। क्राईम ब्रांच की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल देर रात एक बिना नंबर की कार नेक्सान को बरगी बाईपास के पास नाकाबंदी कर रोका, इस दौरान कार चालक ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने उसका पीछा किया, कार को रिवर्स कर पुलिस के वाहन  को टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है जिसमें 63 किलो 15 ग्राम गांजा और 3 मोबाइल जब्त किए है, गांजे की कीमत लगभग साढ़े 12 लाख रुपए बताई गई है। कार निशांत नामक युवक की बताई जा रही है जिससे अब पुलिस पूछताछ करेगी। निशांत से पूछताछ के बाद गांजा तस्करी से जुड़ी कई जानिकारियाँ निकलकर सामने आएगी।
बरगी पुलिस थाने में पदस्थ एसआई सरिता पटेल ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भरतीपुर निवासी पवन सोनकर और उसके दो साथी बिना नम्बर की एक ग्रीन कलर की टाटा नैक्सान कार  गांजा रखकर धूमा से बरगी की ओर आ रहे थे। कार के चारों इंडिकेटकर जलाकर तेजी से बरगी की ओर भागने लगा जिसका पीछा करते हुये टोल नाके के पास ट्रक को नैक्सान कार के आगे अडवाकर रोकने का प्रयास किया।

थाईलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागे गाँजा तस्कर