Download Our App

Home » अपराध » पुलिस को दी चुनौती पकड़ सको तो….पकड़ लो

पुलिस को दी चुनौती पकड़ सको तो….पकड़ लो

जबलपुर (जयलोक)
मदन महल पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे कि पकड़ सको तो पकड़ लो। पुलिस ने जब पोस्ट देखी तो उनका चैलेंज स्वीकार करते हुए उनके पीछे लग गई। आखिरकार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मदन महल पुलिस ने ने बताया की विगत 15 दिन पहले नृसिंग मंदिर के पास गुलजार होटल के पीछे अंशुल पटेल नामक युवक के ऊपर बदमाश आयुष जैन और सचिन झारिया ने धारदार चाकू से प्राणघातक हमला करते हुए घायल कर दिया था। वहीं दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। जहां दोनों बदमाशों के द्वारा शोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा गया था की पकड़ सको तो पकड़ लो। वहीं घायल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए फरार दोनो बदमाशो की सरगर्मी से तलाश की जा रही थीं। जहा सूचना मिली कि फरार दोनो बदमाश इंदौर में हैं। वहीं पुलिस टीम गठित कर दोनों बदमाशों की पतसाजी कर दोनो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किया चाकू जब्त कर कार्रवाई की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस को दी चुनौती पकड़ सको तो….पकड़ लो
best news portal development company in india

Top Headlines

पाकिस्तान की नई साजिश बेनकाब : सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में जैश आतंकवादियों के दो गुट

नई दिल्ली (जय लोक)। पाकिस्तान जम्मू संभाग में जैश आतंकियों के दो गुटों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।

Live Cricket