Download Our App

Home » दुनिया » पुलिस ने खेलों में भी देश का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री

पुलिस ने खेलों में भी देश का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री

पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के 557 खिलाड़ी लेंगे भाग

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पांच दिवसीय 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में आज पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की छठी वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 557 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल अपनी अतिथि-संस्कार परंपरा के लिए प्रसिद्ध है और आज इसका तालाब एक अलग अनुभव प्रदान कर रहा है। यह तालाब लगभग एक हजार साल पुराना है और आज यह जीवंत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खेल न केवल हमें स्वस्थ्य रखता है, बल्कि यह हमारी लंबी आयु और अन्य गुणों को भी विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा।

पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य के साथ-साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल आई विभिन्न राज्यों और पुलिस इकाइयों के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सहभागी टीमों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा अखिल भारतीय आयोजन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा लगातार देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की गईं।

132 महिला खिलाड़ी भी होगी शामिल

मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक भोपाल के वोट क्लब बड़ा तालाब पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय सशस्त्र बलों के 557 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की जाएगी। इसमें 132 महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी।

यहां की टीमें लेगी प्रतियोगिता में भाग

प्रतियोगिता में मेजबान मध्यप्रदेश पुलिस के अलावा असम, मणिपुर, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, केरल, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, असम राईफल्स, आईटीबीपी, अंडमान एवं निकोबार एवं चण्डीगढ़ की 22 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में केनोइंग, क्याकिंग तथा रोइंग की कुल 27 स्पर्धाएं होंगी। इसमें कुल 360 पदकों (पुरुष वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक एवं महिला वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य) के लिए विभिन्न राज्यों और अर्द्धसैनिक बलों की टीमें अपना जौहर दिखाएंगी। प्रतियोगिता के संरक्षक पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और मुख्य आयोजन समिति के अध्यक्ष विशेष पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया, डायरेक्टर स्पोर्ट्स रविकुमार गुप्ता, आयोजक सचिव कृष्णावेणी देसावतु पुलिस महानिरीक्षक विसबल वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रतियोगिता को आयोजित कराएंगी।

 

15 दिन के पुस्तक मेले में होगा तीन सौ करोड़ का व्यापार,मुनाफाखोरी के खेल को समाप्त करेगी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा-कलेक्टर दीपक सक्सेना  

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पुलिस ने खेलों में भी देश का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री
best news portal development company in india

Top Headlines

धुरेड़ी के दिन जबलपुर में युवक की हत्या, देखिए वीडियो, 5 आरोपियों के पीछे पुलिस जल्द कर लेगी गिरफ्तार

जबलपुर जय लोक अपडेट। बार-बार घर के सामने रंग गुलाल खेल कर गंदा करने की बात पर उपजा विवाद एक

Live Cricket