Download Our App

Home » राजनीति » पूर्व क्षेत्र बना राजनीति का अखाड़ा

पूर्व क्षेत्र बना राजनीति का अखाड़ा

लखन ने किया पदयात्रा का ऐलान पलटवार करने उतरे रत्नेश सोनकर

जबलपुर (जयलोक)। जैसे-जैसे अगली विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे मौजूदा विधायकों में अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक कार्य करवाने की होड़ मची हुई है। जबलपुर की एक मात्र पूर्व विधानसभा का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया कर रहे हैं। पूर्व विधानसभा के साथ भेदभाव और उपेक्षा किए जाने के आरोप लगाकर विधायक लखन घनघोरिया ने आज पदयात्रा का ऐलान किया है वही कांग्रेस विधायक के आरोपों का जवाब देने के लिए पूर्व क्षेत्र के भाजपा नेताओं और नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर पलटवार करते हुए मैदान में उतर गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूर्व विधानसभा क्षेत्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव-लखन घनघोरिया
विधायक लखन घनघोरिया ने अपने क्षेत्र की तीन बड़ी माँगों को लेकर कांगे्रस की एक जनाअधिकार न्याय पदयात्रा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित की। यह यात्रा अब्दुल हमीद चौक से होते हुए संविधान निर्माण बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक आयोजित की गई। 2 दिन पूर्व विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर का सबसे ज्यादा आवश्यक बहुप्रतिक्षित फ्लाय ओव्हर ब्रिज, जो बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर चौक, ब्यौहारबाग, घमापुर चौक, भानतलैया तिराहा, सिंधी कैम्प, मंडी मदार टेकरी, बहोराबाग से अब्दुल हमीद चौक तक 25 सौ मीटर लम्बा एवं 7 मीटर चौड़ा, फ्लाय ओव्हर ब्रिज की मांग की जा रही है। श्री घनघोरिया ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अम्बेडकर चौक (तहसीली चौक) से अब्दुल हमीद चौक (रद्दी चौकी) तक का मार्ग फ्लाय ओव्हर के निर्माण की माँग की गई है ताकि यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले। जिसकी लागत 269.22 करोड़ आवेगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इस विषय को विधानसभा सदन में उठाया गया। 6 सितम्बर 2024 को अनूपूरक शीत कालीन सत्र में पुन: उठाया अध्यक्ष द्वारा व्यवस्था बैठकर सहमती बनाने की दी गई। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय इस संदर्भ में नहीं हुआ। उपरोक्त संदर्भ में म.प्र. उच्च न्यायालय में एक पिटीशन भी दायर है, जिसका नं. 16145-2025 है और जो 16-05-2025 को मेरे द्वारा दायर की गई है जिसमें न्यायालय ने नोटीस भी जारी किया है, अगली सुनवाई 3 फरवरी को है।

जनता को गुमराह करने कांग्रेस विधायक कर रहे आंदोलन-रत्नेश सोनकर
नगर भाजपा के अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया पर आरोप लगाया है कि वे जनता को गुमराह करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा से ही जनता को भ्रमित करने का काम किया है और आज भी जनता को भ्रमित करते हुए फ्लाई ओवर ब्रिज एवं अन्य निर्माण कार्यों को लेकर झूठी और गलत जानकारी देते हुए आंदोलन कर रहे हैं। यह केवल राजनैतिक लाभ लेने के लिए किये जाने वाले आंदोलन है, इनका जनता की सुविधाओं और जनहित के मुद्दों से कोई लेना देना नही है। श्री रत्नेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक और नेताओं को चुनौती देते है कि आज़ादी के बाद से आज तक कोई बड़ी उपलब्धि उनकी सरकार के कार्यकाल में जबलपुर को मिली हो तो उसे जनता के सामने रखे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने कहा किसी भी निर्माण कार्य की घोषणा और उसकी स्वीकृति में अंतर होता है, अम्बेडकर चौक से रद्दी चौकी तक जिस फ्लाई ओवर की बात कोंग्रेस के विधायक कर रहे, उसे इन्होने कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहते हुए भी किसी भी बजट में शामिल नहीं कराया था, इन्होने इस फ्लाई ओवर की मांग की थी जिसमे अम्बेडकर चौक से रद्दी चौकी तक बिना किसी तकनीकी तैयारी के जिस आधे अधूरे फ्लाई ओवर की मांग की गई थी, तब डेढ़ साल के लिए इनकी सरकार रही और यह उस सरकार में केबिनेट के मंत्री भी रहे है तब भी इसकी स्वीकृति बजट में नहीं कराई गई थी। जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने कहा तीन बार से पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है जो डेढ़ साल के लिए कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे है किन्तु अपने कार्यकाल में एक भी बड़ा विकास का कार्य इन्होने अपनी विधानसभा में नहीं कराया जिसे उपलब्धि कहा जाये और आज अपने आंदोलन में झूठ और भ्रम का सहारा लेकर जनता को आंदोलित करने प्रयास कर रहे है, किन्तु जबलपुर की जनता समझदार है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

म प्र के 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » पूर्व क्षेत्र बना राजनीति का अखाड़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket