Download Our App

Home » दुनिया » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेले के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले आरोप हैं। इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। ईडी ने पहले कहा था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय का ‘प्राप्तकर्ताहोने का संदेह है। इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई।
ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक बार फिर छापे मारे। अधिकारियों ने इस बार में जानकारी देते हुए बताया कि ईडी की टीम इस मामले में नए सबूत मिलने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर की तलाशी ले रही हैं, जहां वह अपने पिता के साथ रहते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी साल मार्च में चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह के छापे मारे थे। भूपेश बघेल ने शुक्रवार को इस संबंध में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, ईडी आ गई।

 

दोहरे हत्याकांड में मजबूत विवेचना और पैरवी से आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार