Download Our App

Home » राजनीति » पूर्व विधानसभा में राजनैतिक टकराव..अपने ही नेता के होर्डिंग लगाने पर मचा विवाद

पूर्व विधानसभा में राजनैतिक टकराव..अपने ही नेता के होर्डिंग लगाने पर मचा विवाद

जबलपुर (जयलोक)। शहर का पूर्व विधानसभा क्षेत्र ऐसा है जहां किसी ना किसी बात को लेकर राजनैतिक विवाद और टकराव होते रहते हैं। यह टकराव कभी कांगे्रस और भाजपा के बीच होता है तो कभी एक ही पार्टी के लोग आपस में भिड़ जाते हैं।

ऐसा ही नजारा मालवीय चौक पर एक बार फिर देखने को मिला।  पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग लगाने को लेकर एक ही पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार दोनों गुट मालवीय चौक के मुख्य चौराहे पर एक ही स्थान पर अपना-अपना बैनर लगाना चाहते थे। इसी बात को लेकर पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना देनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कार्यकर्ताओंं से आपसी समन्वय बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन का पालन करने की अपील की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » पूर्व विधानसभा में राजनैतिक टकराव..अपने ही नेता के होर्डिंग लगाने पर मचा विवाद