
अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के भांजे ने शुक्रवार देर शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग एक इंगेजमेंट कार्यक्रम में गए थे। वारदात देहात थाना क्षेत्र के इंग्लेखेड़ी गांव की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरतेज पुत्र बिजेंदर सिंह संधू के रूप में हुई है। घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंचा, जहां गुरतेज खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
खून से लथपथ देखकर घबराया कर्मचारी- कमरे में खून से लथपथ गुरतेज को देखकर कर्मचारी घबरा गया। वह तुरंत ट्रैक्टर से इंगेजमेंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। होटल में परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे।
12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से माथे पर चलाई गोली- बताया जा रहा है कि युवक ने अपने बड़े भाई की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चलाई है। गोली माथे पर लगी है, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। युवक खेती किसानी का काम करता था। घटना के वक्त युवक के पिता डबरा में थे।
पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
Author: Jai Lok







