Download Our App

Home » अपराध » पेशेवर डकैतों से 15 किलो सोना बरामद करना बड़ी चुनौती

पेशेवर डकैतों से 15 किलो सोना बरामद करना बड़ी चुनौती

जल्द मिल सकती है पुलिस को सफलता

जबलपुर (जय लोक)। खितौला के इसाफ  स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई 15 करोड़ की डकैती के प्रकरण में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। जिन चार आरोपियों को पकड़ा गया है यह मुख्य रूप से पेशेवर डकैतों के सहयोगी हंै। इस बैंक डकैती में मुख्य रूप से 15 करोड़ रुपए का तकरीबन 15 किलो सोना लूटा गया। इसके साथ 5 लाख 6 हजार रूपये लुटे गए थे। जिन चार लोगों को पकड़ा गया है उनके पास से पुलिस ने केवल 1 लाख 83 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह एक प्रकार से इस डकैती में लूटी गई रकम की खुरचन है। पुलिस के समक्ष अभी 15 करोड़ रुपए का 15 किलो सोना बरामद करना बड़ी चुनौती है। हालांकि पुलिस को बहुत सारे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जाँच भी सही दिशा में जा रही है इसी के कारण पुलिस को प्रारंभिक तौर पर इस डकैती की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मास्टरमाइंड रईस सिंह लोधी और उसके साथियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इनकी गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन्हीं से उन पेशेवर डकैतों के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलेगी।

 

फरार अपराधियों के संबंध में पुलिस के पास कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ हैं जो फिलहाल वह प्रेस से साझा नहीं करना चाहते। गोपनीय तरीके से डकैतों तक पहुंचने की योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार अपराधियों की भी गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।

 

बिहार झारखंड और रायगढ़ की जेल
डकैती के इस पूरे घटनाक्रम में अब पुलिस की जाँच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की जेल और आरोपियों के छुपाने के ठिकाने बिहार झारखंड के विभिन्न स्थान और भी अलग लोकेशन हो सकती हैं। रायगढ़ की जेल में रईस सिंह लोधी मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण में बंद था वहीं पर इसकी पेशेवर डकैतों से पहचान हुई थी और जेल में ही इन्होंने अगली घटना की योजना बनाई थी। खितौला स्थित बैंक के बारे में रइश सिंह ने ही जानकारी अन्य अपराधियों को दी थी।

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष, लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पेशेवर डकैतों से 15 किलो सोना बरामद करना बड़ी चुनौती
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket