Download Our App

Home » कानून » पैरालंपिक खिलाडिय़ों को एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी मध्यप्रदेश सरकार : सभी खेल विधाओं को करेगी प्रोत्साहित

पैरालंपिक खिलाडिय़ों को एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी मध्यप्रदेश सरकार : सभी खेल विधाओं को करेगी प्रोत्साहित

भोपाल (जयलोक)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पैरालंपिक खिलाडिय़ों प्राची यादव, पूजा झा व कपिल परमार को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पैरालंपिक खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश सरकार शासकीय नौकरी और एक करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि देगी। मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा भी पैरालंपिक खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त ने कहा कि पैरा पैरालंपिक खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और मध्यप्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। पैरालंपिक खिलाडिय़ों को आदर्श मानकर अन्य युवा भी अपने लक्ष्य पूर्ति के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, हरीशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल मंचासीन रहे।
खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को सबके सामने लाएगा खेल विभाग-डॉ. मोहन यादव- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पैरालंपिक खिलाडिय़ों ने मध्यप्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। आज का दिन बड़े सौभाग्य का दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया में भारत का डंका बजाकर आज अमेरिका से वापस आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी एक विराट सोच के व्यक्तित्व हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद खेलों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कभी नंगे पांव हमारे खिलाड़ी ध्यानचंद जी ने ओलंपिक में अपना लोहा मनवाया। मध्यप्रदेश की बेटी प्राची यादव एवं पूजा झा और कपिल परमार ने पैरालंपिक में देश को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। सरकार सभी खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। पैरालंपिक खिलाडिय़ों को खेल विभाग द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार सभी अखाड़ों और खेल विधाओं को प्रोत्साहित करेगी। आप सभी खिलाड़ी देश की गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक हैं। मैं तो चाहता हूं कि खेल प्रतियोगिताओं के सभी पदक भारत के खिलाड़ी जीतकर आएं। इसी विश्वास के साथ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी देश-दुनिया में परचम फहराते रहें।
पैरालंपिक खिलाडिय़ों ने देश के अंदर इतिहास बनाने का कार्य किया – विष्णुदत्त शर्मा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत आज पैरालंपिक खिलाडिय़ों को सम्मानित कर हम सब खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि ऐसी महान विभूतियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पैरालंपिक खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के अंदर इतिहास बनाने का कार्य किया है। मैं भी खिलाड़ी रहा हूं और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी खिलाड़ी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद खेलों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। खेल नीति बनाकर खेल प्रतिभाओं को देश-दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है। पैरालंपिक खेलों में आज तक इतने पदक नहीं मिले। पैरालंपिक के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जैसा प्रदर्शन खिलाड़ी अब कर रहे हैं, यह प्रधानमंत्री जी की खेल नीतियों और खेलों को बढ़ावा देने से हो रहा है। हमारे पैरालंपिक खिलाड़ी भाई-बहनों को अब पदक लाने से कोई रोक नहीं सकता। मध्यप्रदेश और देश के युवाओं को इन पैरालंपिक खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » पैरालंपिक खिलाडिय़ों को एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी मध्यप्रदेश सरकार : सभी खेल विधाओं को करेगी प्रोत्साहित
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket