Download Our App

Home » जबलपुर » प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने क्रेन और जेसीबी मशीनों से हुआ स्वागत

प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने क्रेन और जेसीबी मशीनों से हुआ स्वागत

हेमंत खंडेलवाल की नसीहत, कोई भी  पार्टी से ऊपर नहीं है, कार्यकर्ता पार्टी से सम्मान की उम्मीद ना लगाएं
स्वागत में बनाए गए थे सौ मंच

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा हेमंत खंडेलवाल का पदभार संभालने के पश्चात कल पहली बार नगर आगमन हुआ। नए अध्यक्ष के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी। प्रदेशाअध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पहली बार बड़ी बड़ी क्रेनों और जेसीबी मशीनों को कार्यकर्ताओं ने स्वागत मार्ग पर लगा दिया और इनका उपयोग माला पहनाने और पुष्पवर्षा करने के लिए किया गया। छोटी लाइन फाटक पर के्रन के जरिए एक गुब्बार से पुष्प वर्षा भी की गई जो आकर्षण का केन्द्र बनी। प्रदेशाअध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर सौ से अधिक स्वागत मंच भी बनाए गए थे।
प्रदेशाअध्यक्ष के स्वागत के लिए सबसे पहले अंधमूक बधिर चौक पर मंच सजाया गया था। यहां प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और पश्चिम क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत के क्रम में आतिशबाजी भी की गई और यहां से एक खुले वाहन में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा उनके साथ मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे तथा नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी साथ में रहे।
आदिवासी समुदाय की पार्षद भी परंपरागत वेशभूषा में पहुँची। प्रदेशाध्यक्ष जब मेडिकल कॉलेज के पास पहुँचे तब उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं उन्होंने गढ़ा मंडला राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती और राज शंकर शाह रघुनाथ शाह का भी स्मरण किया।

 

अंधमूक बधिर चौक से लेकर मानस भवन तक के 11 किलो मीटर लंबे मार्ग पर नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रोड शो आयोजित हुआ। इस रोड शो के दौरान सौ से अधिक स्वागत मंचों के अलावा अन्य संगठनों की ओर से भी स्वागत किया गया। रोड शो को तीन घंटे से अधिक समय मानस भवन में पहुँचने में लगा।

कार्यकर्ताओं की दी सीख
मानस भवन में पहुँचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया गया। श्री खंडेलवाल ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहतें भी दीं और उनको अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं हैं। लोगों को पार्टी में सम्मान नहीं अपने मिले दायित्व की चिंता करना होगी। श्री खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कोई भी कार्यकर्ता यह सोचकर पार्टी का काम ना करे कि उसका पार्टी में बड़ा नाम होगा बल्कि सभी लोगों को बहुत ही सोच समझकर काम करना चाहिए। तभी उसके काम से पार्टी का नाम हो सकेगा।

 

कार्यकर्ता बने सेतु
कार्यकर्ताओं से प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगी, कार्यकर्ताओं को भाजपा के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच में सेतु बनना होगा और सेतु बनकर आम लोगों की समस्याओं और उनकी समस्याओं को नेताओं तक पहुँचाना होगा। यदि हम ऐसा नहीं कर पाए तो हमारे संगठन का कोई मतलब नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है और हम सब केवल पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरि है।

 

मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बालमीकी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह तथा संतोष बरकड़े, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि ने स्वागत किया और अपने विचार भी व्यक्त किए। मानस भवन भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा था।

2 अगस्त को दुनिया के कई देशों में छा जाएगा अंधेरा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने क्रेन और जेसीबी मशीनों से हुआ स्वागत