Download Our App

Home » राजनीति » प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के घर में भाजपा की बड़ी सेंधमारी,इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के लिए मैदान छोड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के घर में भाजपा की बड़ी सेंधमारी,इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के लिए मैदान छोड़ा

भोपाल (जय लोक)
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर कहे जाने वाले इंदौर जिले में आज भाजपा ने बड़ी सेंधमारी कर दी है। इंदौर से  कांग्रेस   के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम चुनाव लडऩे के बजाय खुद ही भाजपा में शामिल हो गए हैं और उन्होंने आज नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के साथ जाकर अपना नामांकन फॉर्म जिला निर्वाचन कार्यालय से वापस ले लिया है। यह कांग्रेस के लिए और विशेष कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लिए बड़ा फैलियर माना जा रहा है।
पूरे प्रदेश मैं कांग्रेस के अंदर भगदड़ मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्ति के बाद से ही सर्व स्वीकार्यता प्राप्त नहीं हुई ना तो वरिष्ठ नेता खुश है और ना ही कार्यकर्ता खुश हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के हर जिले में  कांग्रेस  को छोडऩे और भाजपा में शामिल होने की भगदड़ मची है। भाजपा ने भी इस भगदड़ का पूरा फायदा उठाने का मन बनाते हुए एक अलग न्यू जॉइनिंग सेल ही गठित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में हुई इस दल बदल की घटना से कांग्रेस हाथ मलते रह गई है।
पटवारी बोले- अक्षय को डराया-धमकाया गया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, अक्षय कांति बम पर तीन दिन पहले एक पुराने मामले में 307 की धारा बढ़वाई गई। डराया गया। धमकाया गया। रातभर यातना दी गई। अलग-अलग प्रकार की। आज उसको साथ ले जाकर फॉर्म वापिस निकलवा लिया गया। इंदौरवासियों, ये मैसेज है कि आपको वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं करना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको अगर लोकतंत्र में विश्वास है तो इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।
भाजपा: सूरत की तरह पूरा मैदान कर सकती है खाली
भाजपा इंदौर में सूरत की तरह क्लीन स्वीप के प्लान पर काम कर रही है। कांग्रेस के बाद बचे हुए सभी अन्य उम्मीदवारों की भी नाम वापसी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सूरत के बाद इंदौर दूसरी ऐसी सीट होगी, जहां भाजपा निर्विरोध जीत सकती है। बता दें कि यहां दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं।
कांग्रेस: खजुराहो की तरह समर्थन देने का ऑप्शन
कांग्रेस खजुराहो सीट की तरह किसी निर्दलीय या छोटे दल के प्रत्याशी का समर्थन कर सकती है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का नामांकन रिजेक्ट हो गया था। अब यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन दे दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के घर में भाजपा की बड़ी सेंधमारी,इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के लिए मैदान छोड़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

लड़ेंगे वो, क़ीमत हम चुकाएंगे: युद्ध की छाया में भारतीयों की जेब और भारत अर्थव्यवस्था दोनों संकट में

अमित चतुर्वेदी (जयलोक)। दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा

Live Cricket