Download Our App

Home » दुनिया » प्रधानमंत्री समस्तीपुर में बोले- अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है:मोदी

प्रधानमंत्री समस्तीपुर में बोले- अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है:मोदी

पटना। बिहार में चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आज पीएम मोदी एनडीए के लिए वोट मांगने बिहार आये हैं। समस्तीपुर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला भी बोला।
जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई। पीएम मोदी ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथपर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है।
बहुत जल्द माओवाद के आतंक से मुक्त होगा देश
पीएम मोदी ने कहा कि राजद के शासनकाल में हत्या, अपहरण और फिरौती एक उद्योग के रूप में फैले। सबसे ज्यादा महिलाएं और युवा पीडि़त रहते। दलित और पिछड़ों के लिए न्याय की उम्मीद दम तोड़ देती थी। राजद और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में नक्सलवाद भी खूब फले-फूले। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल था। माओवादी आतंक ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। 2014 में आपलोगों ने एनडीए सरकार को दिल्ली में बैठया। मैंने संकल्प लिया के देश को माओवादियों से मुक्त करना है। हमने बिहार में नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ दी है। बहुत जल्द बिहार और देश को माओवाद के आतंक से मुक्त होगा। यह मोदी की गारंटी है।
राजद-कांग्रेस वाले रोज नए-नए झूठ बोल रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि छोटे किसानों को कोई सरकारी नहीं मिलती थी। बैंकों का दरवाजा बंद था। लेकिन, पहली बार एनडीए सरकार ने किसानों के लिए बैंकों के दरवाजे खोले। बिहार के छोटे किसानों के खाते में 28 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरिए जमा किए गए। आप बताइए अगर जंगलराज की सरकार रहती तो क्या आपके खाते में यह पैसे आते क्या? लालटेन और पंजे वाले आपका पैसा खा लेते थे। आप जैसा समृद्ध बिहार चाहते हैं, एनडीए भी वैसा बिहार बनाने के लिए ईमानदारी से जुटा है। राजद और कांग्रेस वालों से आप बिहार के विकास और भविष्य की चिंता नहीं कर सकते हैं। उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है। इसलिए वह रोज नए-नए झूठ बोल रहे हैं। झूठे वादे कर रहे हैं। लेकिन, राजद और कांग्रेस वालों यह मत भूलो कि यह आर्यभट्ट की धरती है। यहां का युवा सारा गणित समझता है।
पीएम मोदी ने पूछा- आपको लालटेन की जरूरत है क्या?
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा में आए लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने के लिए कहा। इसके बाद जब लोग मोबाइल का लाइट जलाकर खड़े हुए तो पीएम मोदी ने कहा कि जब इतनी लाइटें हैं तो आपको लालटेन की जरूरत है क्या? बिहार में अब लालटेन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भारत में सबसे ज्यादा सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है। एक कप चाय जितनी कीमत में एक जीबी डाटा उपलब्ध हो जाता है। बिहार के युवा इंटरनेट के माध्यम से अच्छी कमाई भी करते हैं। मिथिला का यह क्षेत्र खेती, मछलीपालन और पशुपालन के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को पहले दूसरे राज्यों से मछली मंगवानी पड़ती थी लेकिन आज बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है।

 

नशे के सौदागरों ने भरतीपुर में युवक को पीटा, हुआ बवाल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रधानमंत्री समस्तीपुर में बोले- अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है:मोदी