Download Our App

Home » अपराध » फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

जबलपुर (जयलोक)। लंबे समय से फरार चल रहे ईनामी चिटलर अमित खम्परिया को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नागपुर से  गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर लाया है। अमित खम्परिया के खिलाफ हत्या का प्रयास, करोड़ों की धोखाधड़ी, बलवा सहित कई मामले दर्ज थे। अमित खम्परिया ने ना सिर्फ जबलपुर बल्कि चार जिलों में अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। जिसमें उसके खिलाफ जबलपुर में तीस हजार, बालाघाट पुलिस ने तीस हजार, वहीं जिस युवक के साथ अमित खम्परिया ने ठगी की थी उसने भी 50 हजार का ईनाम कुल एक लाख का ईनाम घोषित किया था। आरोपी लंबे समय से चार जिलों जबलपुर, कटनी उमरिया और मंडला की पुलिस को चकमा देकर फरार था। इस दौरान वह नागपुर में अपनी फरारी काट रहा था। आज पुलिस अमित खम्परिया को न्यायालय में पेश कर प्रकरणों की पूछताछ के लिए रिमांड में लेने का आवेदन प्रस्तुत करेगी।
नागपुर से हुआ गिरफ्तार
अमित खम्परिया को क्राइम ब्रांच की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।  उसका आपराधिक नेटवर्क जबलपुर और आसपास के जिलों में सक्रिय रहा। अमित हथियारों का भी शौकीन था, जो बंदूकधारी बाउंसर लेकर चलता था। पुलिस ने उसे पकडऩे कई बार दबिश दी थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद दबाव में आई पुलिस ने आखिरकार महाराष्ट्र के नागपुर से उसकी गिरफ्तारी की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर के दुर्गा कॉलोनी निवासी अमित खम्परिया पर कई धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। थाना संजीवनी नगर और मदन महल में उसके खिलाफ  420, 406, 386, 467, 468, 471, 474, 120बी, 506 और एससी-एसटी एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

कोर्ट में पिता की जगह     किसी और को पेश किया

चिटलर अमित खम्परिया की करतूतें बेहद सनसनीखेज रही हैं, नैनपुर कोर्ट ने उसे एक मामले में पाँच साल की सजा सुनाई थी। इस केस में उसके पिता और रिश्तेदार का भी नाम सामने आया तो अमित खम्परिया ने बड़े ही चालाकी से उनकी जगह निर्दोष लोगों को जेल भिजवा दिया। कोमल पांडे नामक शख्स को उसने धमकी दी और छल से अपने पिता अनिरुद्ध चतुवेर्दी के नाम पर अदालत में पेश किया। परिणामस्वरूप निर्दोष पांडे को 84 दिन जेल में रहना पड़ा।

ठेका हासिल करने फर्जी  एफडी बनवाई

इसके अलावा खम्परिया पर फर्जी एफडीआर बनाकर उमरिया पीडब्ल्यूडी विभाग से टोल ठेके हासिल करने का आरोप है। जांच में ये एफडीआर पूरी तरह जाली पाई गई। इसके अलावा उसने अमेठी टोल प्लाजा का ठेका लेकर राइट टाउन निवासी सचिन गुप्ता से 48 लाख से अधिक की रकम ठगी करने का भी आरोप है। अमित खम्परिया ने पार्टनरशिप का झांसा देकर वह पैसा हड़प गया, जबकि एनएचएआई के नियमों में ऐसी पार्टनरशिप की अनुमति ही नहीं है।

फरारी में साथ देने वालों  की होगी पूछताछ

अब पुलिस आरोपी अमित खम्परिया को रिमांड में लेकर फरारी के दौरान उसका साथ देने वाले लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही फरारी के दौरान वह किन किन स्थानों में छुपा रहा इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

चार जिलों में 17 मामले दर्ज

अमित खम्परिया के खिलाफ जिन चार जिलों में अपराध दर्ज हैं उनमें जबलपुर में 9 अपराध, मंडला में 4 अपराध, उमरिया में 3 अपराध तथा कटनी में 1 अपराध पंजीबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री के छोड़ने के अगले ही दिन हो गई दस माह के शावक की मौत, कूनो की निगरानी पर उठे सवाल?

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए