Download Our App

Home » News » फ्लाईओवर में फिर स्टंट : पति पत्नी ने बनाया जानलेवा वीडियो, हुआ वायरल

फ्लाईओवर में फिर स्टंट : पति पत्नी ने बनाया जानलेवा वीडियो, हुआ वायरल

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर में नियमों की अनदेखी कर लगातार रातों रात मशहूर होने के लिए वीडियो बनाए जा रहे हैं। इस तरह के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं जिसमें ऐसे लोगों पर कार्रवाही की गई तो वहीं सख्त दिशा निर्देश भी जारी किए गए। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी तरह का एक और मामला फिर सामने आया है जिसमें एक पति पत्नी द्वारा फ्लाई ओवर पर जानलेवा वीडियो बनाया गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक फ्लाईओवर की ऊंची बाउंड्रीवॉल पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा स्टंट को कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें युवक बिना किसी सहारे के रेलिंग के अंतिम छोर पर खड़ा नजर आ रहा है। ऊंचाई से गिरने के गंभीर खतरे के बावजूद रील बनाने के चक्कर में इस दंपति ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।

पुलिस करेगी कार्रवाही

वीडियो के संज्ञान में आते ही जबलपुर पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। यातायात पुलिस और संबंधित थाना क्षेत्र की टीम ने वायरल फुटेज के आधार पर स्टंटबाज युवक की पहचान शुरू कर दी है। पूर्व में भी इस फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले कई लोगों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई है और उनके वाहनों के चालान काटे गए हैं।

प्रशासन द्वारा बार-बार दी जा रही समझाइश और चेतावनी के बाद भी स्थानीय नागरिक रील बनाने के लिए खतरनाक कदम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है ताकि इस तरह के मामलों को रोका जा सके।

 

 

100 करोड़ से अधिक लागत वाली जल जीवन मिशन परियोजनाओं की होगी सख्त जाँच

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » फ्लाईओवर में फिर स्टंट : पति पत्नी ने बनाया जानलेवा वीडियो, हुआ वायरल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket