Download Our App

Home » जबलपुर » बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

जबलपुर (जय लोक)।  आज शाम लगभग 6:00 बजे के करीब संस्कारधानी के हृदय स्थल सिविक सेंटर में स्थापित  माँं बगलामुखी मंदिर के पास एक जोरदार धमाका हुआ लोग कुछ समझ पाते इससे पहले लोहे के कुछ टुकड़े उड़ कर मंदिर परिसर में गिरे। जिसके कारण कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हुआ। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद लॉर्डगंज थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच पड़ताल करने पर यह स्पष्ट हुआ कि समीप जो वेल्डिंग की दुकान लगी हुई है उसमें आज शाम को जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कुछ बड़े लोहे के टुकड़े उछलकर मंदिर प्रांगण में जा गिरे। तेज धमाके की आवाज के बाद लगभग डेढ़ 2 किलो का लोहे का टुकड़ा मंदिर में गिरने जो पाइप जैसा था। गनीमती की यह टुकड़ा किसी को लगा नहीं ।

मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण का कब्जा

मंदिर में आए श्रद्धालुओं की ओर से बताया गया कि मंदिर परिसर की तीनों तरफ दुकान लगाई जा रही है सारी अतिक्रमण के अंतर्गत है उसके बावजूद प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारी खामोश बैठे है। मंदिर समिति के कुछ लोगों ने इसकी पूर्व में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी ।

नगर निगम को भी की  गई कई  बार शिकायत

मंदिर की ओर से सूचनाकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने पूर्व में कई बार नगर निगम की जिम्मेदार अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों को भी इस बात की शिकायत की कि वह मंदिर प्रांगण और बाहर की ओर से शासकीय भूमि से भी अतिक्रमण हटाए लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उपलब्ध कराया जाएगा पुलिस बल

धमाके की घटना की पुष्टि करते हुए लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि घटना में कोई कंप्रेसर नहीं फटा है। कंप्रेसर के सामने लगने वाले लोहे के पाइप नुमा टुकड़े जिसे नोज कहा जा सकता है वह धमाके के बाद उडक़र रोड के दूसरी ओर मंदिर प्रांगण में गिरा है। उक्त लोहे के पाइप नुमा टुकड़े को जप्त कर लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। नगर निगम अगर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करता है तो उसे पुलिस बल उपलब्ध करा दिया जाएगा
नवल सिंह आर्य,
थाना प्रभारी

 

11 वर्ष की बच्ची के फेफड़े में फँसा था पेन का कैप         2 महीने बाद डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर निकाला, रीवा से जेबीपी अपोलो हॉस्पिटल रिफर होकर आई बच्ची की बची जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

Top Headlines

बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

जबलपुर (जय लोक)।  आज शाम लगभग 6:00 बजे के करीब संस्कारधानी के हृदय स्थल सिविक सेंटर में स्थापित  माँं बगलामुखी

Live Cricket