Download Our App

Home » अपराध » बदतमीजी का परिणाम है अभिनंदन गोली कांड

बदतमीजी का परिणाम है अभिनंदन गोली कांड

जबलपुर (जयलोक)। बस स्टेण्ड स्थित अभिनंदन होटल में कल दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड सिर्फ  बदमाशी और गुंडागर्दी वाली घटना का परिचायक नहीं है बल्कि शुद्ध रूप से ग्राहकों से की जाने वाली बदतमीजी का भी परिणाम है। यह आरोप और शिकायत शहर के उन आम नागरिकों की है जो अभिनंदन होटल के संचालक बंगाली भाइयों और यहां के कर्मचारियों के दुव्र्यवहार और बदतमीजी का शिकार हो चुके हैं। दैनिक जय लोक ने कल गोली चालन की इस घटना के संबंध खबर प्रकाशित की थी और सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ वीडियो जारी किया था।
इस खबर पर आधा सैकड़ा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए अपनी नाराजगी और होटल संचालक के द्वारा ग्राहकों से हमेशा बदतमीजी करने की बात को प्रमुखता से उठाया है। इस बात से यह तो स्पष्ट होता है कि जब इतनी अधिक संख्या में लोग होटल संचालक के व्यवहार से नाराज थे और बहुत से लोगों ने वहां जाना भी बंद कर दिया था तो गलती केवल एक पक्ष की नहीं रही होगी। आरोपी गोलू विश्वकर्मा उर्फ  कबाड़ी परिवार के साथ यहां खाना खाने आया था और किसी बात पर विवाद होने के बाद होटल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी परिवार के सामने हुई इस बेज्जती का बदला लेने के लिए ही उसने कल गोली कांड किया। जय लोक के पाठकों के रूप में सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले लोगों ने इस घटना का दूसरा पहलू भी उजागर किया है।

पुराना बस स्टैंड स्थित अभिनंदन होटल में मंगलवार को फायरिंग करने वाला बदमाश अभी भी फरार है। आज बुधवार को भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। इस मामले में कहा जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा युवक से बदतमीजी की गई थी।
अभिनंद होटल में होटल संचालक के काउंटर पर गोलू ने दनादन गोलियाँ चलाई थीं। होटल संचालक के नीचे बैठ जाने की वजह से जान बच गई। शाम 4-23 पर हुई इस वारदात में गोलियां चलते ही होटल में खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर चार फायर करने के बाद बदमाश गोलू कबाड़ी आराम से बाहर निकल गया। होटल मालिक का कहना है कि शूटर का एक साथी मोटरसाइकिल में बाहर था, जहां उसके साथ बैठकर हमलावर भाग गया।
अभिनंदन होटल के सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया है कि मुख्य मार्ग की ओर से गोलू कबाड़ी सफेद शर्ट पहने हाथ में रिवाल्वर लेकर होटल में घुसा। प्रवेश करने के साथ ही युवक सीधा काउंटर पर चला गया था। काउंटर पर होटल मालिक अश्विन बैठा हुआ था। युवक को देखकर उसे समझ नहीं आया था कि वह किस इरादे से आया था। युवक ने मौके पर अश्विन पर दनादन चार फायर किए। वीडियो में साफ  दिखाई दे रहा है कि पहला फायर मिस हुआ है। गोली कांच को तोड़ते हुए दूसरी ओर चली गई। इस दौरान दूसरा फायर होने के साथ ही दुकान मालिक काउंटर के नीचे झुक गया था। तीसरा और चौथा फायर होते वह काउंटर के नीचे दुबका रहा। इस मामले में होटल मालिक का कहना है कि वह शूटर को जानता नहीं है। यह जरूर है कि तीन दिन पहले होटल में एक वेटर से उसका विवाद हुआ था। हमलावर ने वेटर से मारपीट की थी। होटल में समझाबुझाकर मामला शांत किया था। वेटर अपने गांव चला गया था। हो सकता है कि उस विवाद के बाद उसने हमला किया हो।

लोगों ने सोशल मीडिया पर दी गालियाँ

इस मामले में लोगों ने होटल संचालक पर अपनी भड़ास निकाली। जिसमें लोगों ने कहा कि यह होटल संचालक द्वारा ग्राहकों से की जाने वाली अभद्रता का परिणाम है। सोशल साइड पर लोगों का कहना है कि अभिनंदन होटल में आने वाले लोगों के साथ यहां होटल संचालक  और स्टॉफ द्वारा बदसलूकी की जाती है। परिवार के साथ आने वाले लोग तो किसी तरह अपना गुस्सा शांत कर लेते हैं लेकिन एक युवक के साथ बदसलूकी करना होटल संचालक को महंगा साबित पड़ गया।

घमापुर का बताया जा रहा है बदमाश

इस मामले में कहा जा रहा है कि बदमाश घमापुर में रहने वाला गोलू कबाड़ी है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हो सकते हैं। पुलिस गोलू के पुराने रिकार्ड की जाँच कर रही है।

 

कफ सिरप कांड तीन और मासूमों की गई जान, एमपी में अब तक 20 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ के मालिक होंगे गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बदतमीजी का परिणाम है अभिनंदन गोली कांड
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket